Rajasthan 10th Board Result: तमाम कंफ्यूजन के बीच राजस्थान शिक्षा बोर्ड ने बता दिया है कि 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कब जारी किया जाएगा. सोशल मीडिया के जरिए बोर्ड ने बताया है कि रिजल्ट कल यानी 24 मार्च को जारी होगा. इससे पहले 20 मार्च से लेकर 23 मार्च तक की तारीखें सामने आई थीं, लेकिन बोर्ड की तरफ से कुछ भी साफ नहीं कहा गया था. अब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया है कि 24 मार्च को 5वीं और 8वीं बोर्ड रिजल्ट के साथ ही 10वीं का रिजल्ट भी जारी किया जाएगा.
राजस्थान बोर्ड ने खुद किया पोस्ट -
कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
- राजस्थान 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
- यहां पर आपको 10वीं परीक्षा के रिजल्ट का लिंक नजर आएगा
- लिंक पर क्लिक करने के बाद नया टैब खुलेगा और उसमें आपको रोल नंबर डालना होगा
- रोल नंबर डालने के बाद आपके सामने रिजल्ट खुलकर आएगा
- रिजल्ट को यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं या फिर इसका प्रिंट ले सकते हैं.
QR कोड स्कैन करें और रिजल्ट देखें -
NDTV पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
अब यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
Rajasthan Board Class 10 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें.
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
ऐसा करते ही मैट्रिक रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.
फरवरी में हुई थी परीक्षा
राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक खत्म हो चुकी थीं. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से बताया गया था कि 10वीं कक्षा की परीक्षा में 10 लाख, 68 हजार 610 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था. वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षा में इस साल कुल 9 लाख, 58 हजार 72 छात्रों ने हिस्सा लिया.
Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: पिछली बार लड़के और लड़कियों का Pass Percentage क्या था?