राजस्थान में 10वीं के किन छात्रों को मिलेगा दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठने का मौका? जान लीजिए नियम

इस साल सीकेर जिले की चेष्टा शर्मा ने दसवीं बोर्ड एग्जाम में टॉप किया है.चेष्टा शर्मा प्रिंस स्कूल की छात्रा हैं. चेष्टा शर्मा ने 99.00% अंक हासिल किए हैं. चेस्टा शर्मा के शानदार अंक हासिल करने पर स्कूल में जश्न का माहौल है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
साल 2027 से 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज जारी हो गया है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज रिजल्ट जारी किया है. इस बार कुल पास प्रतिशत 94.23% रहा. वहीं एक बार फिर छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है और लड़कियों से कई आगे निकल गई है. लड़कों का पास प्रतिशत 93.63% रहा. जबकि छात्राओं का 94.90% रहा. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय से परिणाम घोषित किया. साथ ही इस साल जिन भी बच्चों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है उन्हें बधाई दी.  बता दें कि इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 10,68,109 विद्यार्थियों ने भाग लिया था.

कौन रहा टॉपर

सीकर की प्रिंस स्कूल ने एक बार फिर दसवीं बोर्ड में लहराया परचम. सीकर की प्रिंस स्कूल की चेष्टा शर्मा ने हासिल किए 99.00% अंक किए हैं. चेस्टा शर्मा के शानदार अंक हासिल करने पर स्कूल में जश्न का माहौल.

दो बार होंगी दसवीं की परीक्षाएं

बोर्ड ने इस बार रिकॉर्ड समय में परिणाम जारी किया है, ताकि 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र के लिए विद्यार्थियों को पर्याप्त समय मिल सके. वहीं, भविष्य को देखते हुए बोर्ड ने बड़ा फैसला भी लिया है. साल 2027 से 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी. पहला सत्र फरवरी और दूसरा मई में होगा. “बेस्ट ऑफ टू अटेम्प्ट” प्रणाली के तहत विद्यार्थियों के बेहतर अंक ही अंतिम परिणाम में जोड़े जाएंगे, जिससे उन्हें अपने प्रदर्शन में सुधार का बेहतर अवसर मिलेगा और परीक्षा का दबाव भी कम होगा. यानी इस साल से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार होने वाली है.

किन छात्रों को मिलेगा दूसरी बार परीक्षा में बैठने का मौका

  1. अंक सुधार की इच्छा रखने वाले छात्रों को , लेकिन ऐसे छात्र अधिकतम तीन विषयों में दोबारा परीक्षा देकर अपना स्कोर सुधार सकते हैं.
  2. जो छात्र किसी कारण से पहली परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए.
  3. वे छात्र जिनका परिणाम मुख्य परीक्षा में 'सप्लीमेंट्री' रहा है.
  4. नियमों  के अनुसार एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्र दूसरी परीक्षा के जरिए अपना साल बचा सकते हैं.
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: क्या Trump ने फोड़ा 'कन्यूजन बम', 4 दिन बाद का क्या होगा एक्शन? | US Iran War