Punjab School Education Board 10 Class Admit Card: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. PSEB 10वीं बोर्ड परीक्षा 6 मार्च, 2026 से शुरू हो रही है, जो कि 1 अप्रैल, 2026 तक चलेंगे. ये परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी जो कि सुबह के 11:00 बजे से 2:15 बजे तक की है. जो भी छात्र इस बार PSEB 10वीं बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हैं. वो स्कूल के जरिए अपना एडमिट कार्ड हासिल कर लें. स्कूल अधिकारियों की ये जिम्मेदारी होगी कि बोर्ड एग्जाम शुरू होने से पहले स्कूल के हर स्टूडेंट्स को उसका हॉल टिकट दे दे. एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं मिलेगी. एग्जाम देने के लिए एडमिट कार्ड बेहद ही जरूरी है.
सरकारी स्कूल अधिकारियों को PSEB की वेबसाइट पर जाकर पंजाब बोर्ड क्लास 10 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे. डाउनलोड करने के बाद, स्कूल प्रिंसिपल को एडमिट कार्ड पर साइन और स्टैम्प लगानी होगी. जिसके बाद ये बच्चों में बांटे जाएंगे. दूसरी ओर, प्राइवेट और ओपन स्कूल के कैंडिडेट PSEB 10th रोल नंबर 2026 का इस्तेमाल करके अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
एडमिट कार्ड में कैंडिडेट्स की डिटेल्स जैसे नाम, जन्म तिथि, स्कूल का नाम और रोल नंबर लिखा होता है. एक बार एडमिट कार्ड मिलने के बाद कैंडिडेट्स हर एक जानकारी अच्छे से चेक कर ले. किसी भी तरह की गलती होने पर स्कूल से संपर्क करें. समय रहते एडमिट कार्ड में सुधार करवा लें.
छात्र इस बात का ध्यना रखें कि एडमिट कार्ड पर बताए गए एग्जाम सेंट्रर पर समय पर पहुंच जाएं. लेट होने पर परीक्षा केंद्र में बैठने की अनुमति नहीं होगी.
ऑनलाइन जाकर चेक कर लें डेटशीट
अगर अभी तक आपने अपनी डेटशीट डाउनलोड नहीं की है तो पउसे PSEB की वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर चेक किया जा सकता है. pseb.ac.in पर लेटेस्ट नोटिफिकेशन्स के अंदर, PSEB 10th डेट शीट 2026/PSEB 12th डेट शीट 2026 पर क्लिक करें. PSEB एग्जाम की डेट्स स्क्रीन पर आ जाएंगे इस आप सेव करके रख लें.
ये भी पढ़ें- NIA जॉब्स: इंस्पेक्टर से हेड कॉन्स्टेबल तक 88 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल