Punjab Board 12th Admit Card 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर ये उपलब्ध हैं. जो भी छात्र इस साल पंजाब कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हैं, वो तुरंत अपना एडमिट कार्ड हासिल कर लें. याद रखें की छात्रों को एडमिट कार्ड स्कूल द्वारा ही दिए जाएंगे. छात्र ऑनलाइन लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते हैं. केवल स्कूल के प्रिंसिपल ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और स्कूल के माध्यम से ही एडमिट कार्ड छात्रों को वितरित किए जाएंगे.
दरअसल एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंसिपल को इनपर साइन करने हैं. उसके बाद ही ये छात्रों को वितरित किए जाएंगे. याद रखें की बिना स्कूल के हेड के साइन वाले एडमिट कार्ड को स्वीकार नहीं किया जाएगा. हालांकि निजी स्कूल वाले छात्र, अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.
कैसे करें डाउनलोड
- निजी स्कूल के बच्चे PSEB 12th Admit Card 2026 डाउनलोड करने के लिए pseb.ac.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर नीचे School Login लिखा होगा. इसपर क्लिक करें.
- यूजरनेम, पासवर्ड जैसे जानकारी भरें.
- PSEB 12th Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें.
एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों सही से चेक कर लें. अगर कोई जानकारी गलत है तो स्कूल प्रशासन या बोर्ड से संपर्क करें. याद रखें की एडमिट कार्ड के बिना आप एग्जाम नहीं देख सकेंगे.
कब से शुरू है पंजाब बोर्ड परीक्षा
पंजाब बोर्ड की और से जारी शेड्यूल के मुताबिक 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी, 2026 से शुरू हो रही हैं. जो कि 4 अप्रैल 2026 तक चलेंगी. परीक्षा के लिए राज्य भर में कई सारे केंद्र बनाए गए हैं. किस स्कूल की परीक्षा किस केंद्र में आयोजित की जाएगी उसके जानकारी एडमिट कार्ड पर भी होगी.
ये भी पढ़ें- UGC NET दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड