PSEB 10 Class Result 2026 Live Updates: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) आज यानी 11 मई को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. रिजल्ट को दोपहर 12:30 बजे जारी किया जाएगा. जिन भी छात्रों ने इस साल पंजाब बोर्ड की 10वीं की परीक्षा दी है, वो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट दोपहर 12:30 बजे के बाद चेक कर सकेंगे. बता दें इस साल 2.84 लाख से ज्यादा छात्र कक्षा 10 की परीक्षाओं में शामिल हुए थे. पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) 10वीं का रिजल्ट किस तरह चेक किया जाए, आइए जानते हैं.
PSEB Result 2026 ऑनलाइन कैसे देखें?
- रिजल्ट को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी किया जाएगा.
- रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं. यहां पर होमपेज पर "Results" सेक्शन होगा.
- इसपर क्लिक करें.
- Class 10 के लिंक चुनें.
- रोल नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
- "Submit" पर क्लिक करें.
- Punjab Board Result 2026 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा.
PSEB 10 Class Result 2026 Live Updates:
Punjab 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट देखने के लिए किन चीजों की पड़ेगी जरूरत
Punjab 10th Result 2026 LIVE: जिन बच्चों ने PSEB क्लास 10 बोर्ड एग्जाम दिया था. उन्हें आज अपना रिजल्ट देखने के लिए अपने रोल नंबर और स्कूल कोर्ड की जरूरत पड़ेगी.
Punjab 10th Result 2026 LIVE: पिछले साल का पास प्रतिशत
Punjab 10th Result 2026 LIVE: साल 2025 में, कुल पास प्रतिशत 95.61% रहा था. लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था. उनका पास प्रतिशत 96.85% रहा था. जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 94.5% था.
PSEB 10वीं का रिजल्ट 2026 LIVE: पास होने के लिए ज़रूरी न्यूनतम अंक
PSEB कक्षा 10वीं के रिजल्ट 2026 में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में और कुल मिलाकर 33% अंक प्राप्त करना ज़रूरी है.
PSEB Class 10 Result 2026 LIVE: पिछले साल कितने छात्र पास हुए?
PSEB 10वीं बोर्ड एग्जाम में साल 2025 में, कुल 2,65,548 कैंडिडेट पास हुए थे. वहीं इस 2,77,746 स्टूडेंट शामिल हुए थे.
Punjab Board LIVE Updates: PSEB 10वीं का रिज़ल्ट 2026 कैसे देखें?
Punjab Board LIVE Updates:
1.DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें
2.रजिस्टर्ड क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन करें.
3.एजुकेशन सेक्शन में PSEB चुनें.
4.ज़रूरी जानकारी डालें.
5. मार्कशीट स्क्रीन पर डाउनलोड के लिए दिखाई देगी.
Punjab Board LIVE Updates: SMS के ज़रिए रिज़ल्ट कैसे देखें
Punjab Board LIVE Updates: PSEB ने SMS की सुविधा भी उपलब्ध कराई है. छात्रों PB10 टाइप करें, उसके बाद अपना रोल नंबर डाले, इसे 5676750 पर भेज दें. आज का रिजल्ट इस नंबर पर आ जाएगा.
मार्कशीट में क्या जानकारी दी गई होगी
PSEB कक्षा 10 की रिज़ल्ट मार्कशीट में नीचे दी गई जानकारी शामिल होती है:
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
परीक्षा का नाम
अंक
ग्रेड
कुल अंक
योग्यता की स्थिति
Punjab Board LIVE Updates: DigiLocker से चेक करें रिजल्ट
Punjab Board LIVE Updates: आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, छात्र DigiLocker और SMS सेवाओं के माध्यम से भी अपने परिणाम देख सकते हैं.
Punjab Board LIVE Updates: स्कूलों से हासिल करनी होगी ओरिजनल मार्कशीट
Punjab Board LIVE Updates: ओरिजनल मार्कशीट छात्रों को अपने-अपने स्कूलों से से हासिल करनी होगी. जो कि रिजल्ट जारी होने के 3 हफ्ते बाद मिल जाएगी.
Punjab Board LIVE Updates: कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट
Punjab Board LIVE Updates: परिणाम आधिकारिक वेबसाइट: pseb.ac.in पर उपलब्ध होंगे
Punjab Board LIVE Updates: कब हुई थी कक्षा 10 की परीक्षा
Punjab Board LIVE Updates: PSEB कक्षा 10 की परीक्षाएं 6 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गईं थी.