बढ़ती गर्मी के बीच पटना में कक्षा 5वीं तक स्कूल बंद, 6 से 8वीं तक का समय भी बदला

बढ़ती गर्मी के बीच पटना में कक्षा 5वीं तक के स्कूलों को 20 जून तक बंद रखने का आदेश दिया गया है. जबकि 6 से 8वीं तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है. पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने ये आदेश जारी किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
स्कूलों के समय से जुड़ा ये आदेश 15 जून से 20 जून 2026 तक लागू रहेगा
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गर्मी को देखते हुए पटना के स्कूलों का समय बदला गया है.
  • कक्षा छह से आठ तक की क्सालें अब सुबह 10:30 बजे तक ही चलेंगे
  • यह आदेश जिले के सभी सरकारी, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर समान लागू होगा.

बढ़ती गर्मी को देखते हुए पटना के स्कूलों का समय बदल दिया गया है. पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम ने स्कूलों का समय बदलने को लेकर एक आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार कक्षा 6 से 8 तक की क्लासें अब सुबह 10:30 तक ही चलेंगे. जबकि 5वीं तक के स्कूल 20 जून तक पूरी तरह से बंद रहेंगे. इस आदेश का पालन जिले के सभी सरकारी स्कूलों,  निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को करना होगा. ये आदेश 15 जून से 20 जून 2026 तक लागू रहेगा. बच्चों की सेहत को देखते हुए ये कदम उठाया गया है और जो भी स्कूल प्रबंधन इस आदेश का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. 

जारी आदेश में कहा गया है, "जिले में रह रहे अधिक तापमान, विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है. मैं त्यागराजन एस.एम., जिला दण्डाधिकारी, पटना भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा - 163 के तहत जिले के सभी निजी / सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल सहित) में क्लास 5 तक के कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों पर दिनांक 20.06.2026 तक पूर्णरूपेण और क्लास 6 से 8 तक के कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों पर सुबह 10:30 बजे के बाद प्रतिबंध लगाता हूं. विद्यालय प्रबंधन को निदेश दिया जाता है कि वे उल्लिखित आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करेंगे".

पटना में पड़ रही है भीषण गर्मी

इन दिनों पटना में भीषण गर्मी पड़ रही है. 16 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. वहीं 17 जून और  18 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर सकत है. 19 जून को  आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. लेकिन तापमान 38 तक रहे सकता है. बढ़ते तापमान को देखते हुए बच्चों के हक में ये फैसला लिया गया है. 

ये भी पढ़ें-UP School Reopen: गर्मी की छुट्टियां खत्म, कल से उत्तर प्रदेश में खुलने जा रहे हैं स्कूल

Advertisement
Featured Video Of The Day
TMC नेताओं की इतनी दुर्गति क्यों हो रही है?
Topics mentioned in this article
Patna School Closed
Patna School Time Change
Patna School Heatwave