कौन है ओडिशा की CBSE टॉपर टीना रथ, जिनके 600 में आए 599 नंबर

CBSE class 10th Result: सीबीएसई के 10वीं क्लास के नतीजों में ओडिशा की छात्रा ने बाजी मारी है. पुरी की छात्रा के 600 में से 599 नंबर आए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सीबीएसई ने कक्षा दसवीं का परिणाम घोषित किया है जिसमें ओडिशा की टीना रथ ने 600 में से 599 अंक प्राप्त किए हैं
  • टीना रथ ने छह विषयों में से गणित में 99 और बाकी पांच विषयों में पूर्ण अंक हासिल किए हैं
  • ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने टीना रथ और अन्य सफल छात्रों को बधाई दी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

CBSE ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. ओडिशा के पुरी की छात्रा टीना रथ ने सीबीएसई की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 600 में से 599 अंक हासिल किए हैं. उनके केवल गणित विषय में एक नंबर कटा. टीना को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी इस सफलता के लिए बधाई दी है.

बस एक नंबर कटा

जानकारी के अनुसार, टीना रथ पुरी के मदर्स पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं. स्कूल के फाउंडर पॉली पटनायक ने बताया कि छात्रा ने इस साल फरवरी-मार्च में आयोजित सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में 600 में से पूरे 599 अंक प्राप्त किए हैं. टीना ने छह विषयों में से केवल गणित (स्टैंडर्ड) में 100 में से 99 अंक प्राप्त किए, जबकि शेष पांच विषयों में उसे पूरे 100 अंक मिले. पॉली ने कहा, ‘नियमों के अनुसार, पांच सर्वश्रेष्ठ विषयों के अंकों को ही आधार माना जाता है, इसलिए उसने कुल 500 अंक प्राप्त किए हैं.'

सीएम माझी ने दी बधाई

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, 'मुझे विश्वास है कि छात्रों का यह निरंतर प्रयास राज्य और देश का गौरव बढ़ाएगा. मैं सभी के उज्ज्वल भविष्य और आने वाले दिनों में सर्वांगीण सफलता की कामना करता हूं.'

बता दें कि सीबीएसई ने बुधवार को घोषणा की कि कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 93.70 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण हुए, जिनमें से 55,000 से अधिक छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए. कुल 2.20 लाख से अधिक छात्रों ने 91 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए. परीक्षा में एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है. इस बार 94.99 प्रतिशत छात्राएं परीक्षा में उत्तीर्ण हुई हैं. लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.69 रहा और उभयलिंगी अभ्यर्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.50 रहा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: लड़कियां फिर बाजीगर, KV का रहा दबदबा... रिजल्ट की 10 बड़ी बातें

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Donald Trump-जिनपिंग में बन गई बात? China|Bharat Ki Baat Batata Hoon