UGC NET दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट जारी, 5 हजार से ज्यादा कैंडिडेट ने क्वालिफाई किया JRF

इस परीक्षा में वही छात्र शामिल हुए हैं जिन्होंने अपने संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री (MA/M.Sc/M.Com आदि) पूरी की है या वे फाइनल ईयर में हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
NTA UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट पर नतीजे जारी किए गए हैं.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने UGC NET दिसंबर 2025 का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है.
  • उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि भरकर वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
  • UGC NET दिसंबर परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक आयोजित हुई थी, आंसर-की पहले ही जारी हो चुकी है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

UGC NET December result out :  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET दिसंबर 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिए हैं, स्टूडेंट्स अपने स्कोरकार्ड को ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इन रिज़ल्ट्स से जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर और PhD प्रोग्राम्स के लिए एलिजिबिलिटी तय होगी. बता दें कि UGC-NET दिसंबर 2025 की परीक्षा 31 दिसंबर, 2025 से शुरू हुई थी, जो कि 7 जनवरी, 2026 तक चली थी. इस दौरान 85 सब्जेक्ट्स के लिए कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट मोड में एग्जाम हुआ था. 

रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स9,93,702
एग्जाम में कितने कैंडिडेट्स शामिल हुए7,35,614
JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालिफाइड5,108
असिस्टेंट प्रोफेसर और PhD एडमिशन के लिए क्वालिफाइड54,713

UGC-NET दिसंबर 2025 रिजल्ट के अनुसार 5,108 कैंडिडेट्स ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर एलिजिबिलिटी दोनों के लिए क्वालिफाई किया है. 54,713 कैंडिडेट्स ने असिस्टेंट प्रोफेसर और PhD प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए क्वालिफाई किया है.

आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. परिणाम चेक करने का तरीका क्या होगा, इसकी जानकारी हम आपको आगे आर्टिकल में दे रहे हैं.

JEE MAIN ANSWER KEY 2026 : NTA JEE मेन सेशन 1 एग्जाम की Answer Key जारी

UGC NET December result out : कैसे रिजल्ट चेक करें

  • सबसे पहले NTA UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर 'UGC NET December 2025 Result' वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर (Application Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) भरें.
  • स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन या कैप्चा कोड डालें और सबमिट करें.
  • आपका रिजल्ट आपके सामने होगा. इसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट जरूर निकालकर रखें.

UGC NET December result out : कब हुई थी परीक्षा? 

आपको याद दिला दें कि UGC NET दिसंबर 2025 की परीक्षाएं 31 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 7 जनवरी 2026 तक चली थीं. इसके लिए आवेदन पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में लिए गए थे. आंसर-की पहले ही 13 जनवरी को जारी की जा चुकी है.

UGC NET December result out : JRF के लिए उम्र का क्या है नियम?

इस परीक्षा के जरिए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर की योग्यता तय होती है. JRF के लिए अधिकतम उम्र सीमा 30 साल रखी गई है, हालांकि आरक्षित वर्गों (OBC, SC, ST) को सरकारी नियमों के हिसाब से उम्र में छूट भी दी जाती है.

UGC NET December result out : क्या रही एलिजिबिलिटी? 

इस परीक्षा में वही छात्र शामिल हुए हैं जिन्होंने अपने संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री (MA/M.Sc/M.Com आदि) पूरी की है या वे फाइनल ईयर में हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Muzaffarnagar Murder: दो बेटियों ने पिता की गर्दन काटकर हत्या कर दी! खौफनाक वारदात