JEE, NEET और CUET के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, NTA ने लॉन्च किए आधिकारिक इंस्टाग्राम और फेसबुक हैंडल्स

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम और फेसबुक हैंडल्स लॉन्च कर दिए हैं. अब JEE, NEET और CUET के कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फॉर्म से लेकर रिजल्ट तक के सभी जरूरी अलर्ट्स सीधे सोशल मीडिया फीड पर मिलेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इन नए हैंडल्स से छात्रों को कई जानकारियां तुरंत मिल जाएगी.

NTA Social Media Platforms: क्या आप भी जेईई मेन (JEE Main), नीट-यूजी (NEET-UG) या CUET की तैयारी कर रहे हैं. अगर हां, तो अब आपको अपडेट्स के लिए बार-बार वेबसाइट चेक करने या फेक न्यूज से परेशान होने की जरूरत नहीं है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने डिजिटल क्रांति की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम (Instagram) और फेसबुक (Facebook) पेज लॉन्च कर दिए हैं. इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों तक परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी रियल-टाइम में पहुंचाना है. NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस बात की घोषणा की. एजेंसी के अनुसार, इन नए हैंडल्स से छात्रों को कई जानकारियां तुरंत मिलेंगी. आइए जानते हैं कि यह आपके लिए कैसे हेल्पफुल होगा.

अब एक क्लिक पर मिलेगी हर बड़ी अपडेट

  • एप्लीकेशन फॉर्म नोटिफिकेशन
  • कब से शुरू हो रहे हैं रजिस्ट्रेशन
  • एग्जाम डेट्स
  • परीक्षाओं की तारीखों में होने वाले किसी भी बदलाव की जानकारी
  • सिटी इंटिमेशन स्लिप यानी आपका एग्जाम किस शहर में है, इसकी जानकारी
  • एडमिट कार्ड, हॉल टिकट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
  • प्रोविजनल और फाइनल आंसर की (Answer Key) की अपडेट
  • रिजल्ट और रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले अलर्ट

NTA ने सोशल मीडिया पेज क्यों बनाया

अक्सर देखा गया है कि पीक एग्जाम सीजन के दौरान छात्रों तक कई जानकारियां टाइम पर नहीं पहुंच पाती हैं. कई बार फेक सोर्सेज (Fake Sources) से गलत जानकारी भी फैल जाती है. NTA का सोशल मीडिया पर आना इन समस्याओं का सॉल्यूशन है. वेबसाइट लोड होने से पहले सोशल मीडिया पर अपडेट पहुंच जाता है. छात्रों को डायरेक्ट एजेंसी से आधिकारिक और सटीक जानकारी मिलेगी. आज का यूथ सबसे ज्यादा टाइम इंस्टाग्राम और फेसबुक पर बिताता है, इसलिए एजेंसी अब सीधे छात्रों के फोन तक पहुंच रही है.

छात्रों के लिए क्या है खास

NTA ने 2017 में अपनी स्थापना के बाद से जेईई मेन, नीट यूजी और CUET UG और PG जैसी बड़ी परीक्षाओं के आयोजन में टांसपरेंसी लाने की कोशिश की है. अब सोशल मीडिया के माध्यम से छात्र न सिर्फ अपडेट रहेंगे, बल्कि उन्हें परीक्षा से जुड़े जरूरी टिप्स और गाइडलाइंस भी देखने को मिल सकती हैं.

ये भी पढ़ें- CA Final Exam Update: ICAI ने CA फाइनल एग्जाम के पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, अब साल में सिर्फ 2 बार होगा एग्जाम

Advertisement
Featured Video Of The Day
Kharge Controversy: खरगे के ‘सांप’ वाले बयान पर बवाल! BJP ने दर्ज कराई शिकायत | Assam Elections