नोएडा के चार सबसे महंगे स्कूल, कई लोगों की सैलरी के बराबर है एक महीने की फीस

Most Expensive Schools In Noida: नोएडा के इन महंगे स्कूलों में मिडिल क्लास के बच्चे पढ़ाई नहीं कर सकते हैं, क्योंकि यहां की लाखों की फीस चुकाना हर किसी के बस की बात नहीं है. इसके अलावा बाकी एक्टिविटीज के लिए भी जेब ढीली करनी पड़ती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नोएडा के सबसे महंगे स्कूलों की फीस

दिल्ली से सटे नोएडा में कई बड़े स्कूल हैं, जहां एडमिशन के लिए खूब मारामारी होती है. एडमिशन मिलने के बाद स्कूल की फीस इतनी है कि हर कोई इसे अफॉर्ड नहीं कर सकता है. ज्यादातर लोगों को उतनी तो महीने की तनख्वाह मिलती है, जितनी यहां एक महीने की फीस है. इससे पहले एडमिशन के दौरान ही लाखों रुपये लगते हैं. आज हम आपको नोएडा के ऐसे ही चार स्कूलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सबसे महंगे हैं और यहां एक साल की फीस लाखों रुपये में जाती है. 

Prometheus School की फीस

नोएडा के Prometheus School की फीस सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. ये नोएडा का सबसे महंगे स्कूलों में से एक है. स्कूल की वेबसाइट पर दिए गए फीस स्ट्रक्चर के मुताबिक, यहां की फीस 10 लाख रुपये सालाना है. नर्सरी में बच्चे के एडमिशन के लिए ही 1 लाख 80 हजार रुपये लगते हैं. इसके बाद हर चार महीने के हिसाब से 1 लाख 25 हजार रुपये की फीस देनी होती है.  10वीं तक जाते-जाते ये फीस करीब दो लाख तक पहुंच जाती है और 12वीं में 2 लाख 72 हजार रुपये तक जाती है. 

शिव नादर स्कूल नोएडा

नोएडा में स्थित शिव नादर स्कूल की फीस भी कुछ इसी तरह की है. ये भी नोएडा के महंगे स्कूलों की लिस्ट में ऊपर आता है. वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक यहां एडमिशन फीस ही 2 लाख 25 हजार रुपये है. इसके अलावा Caution मनी के 75 हजार रुपये भी जमा कराने होंगे, जो स्कूल छोड़ते वक्त रिफंड कर दिए जाते हैं. फीस की बात करें तो यहां हर चार महीने की फीस एक लाख 23 हजार रुपये है. यानी करीब पांच लाख रुपये सालाना फीस भरनी होती है. स्कूल की वेबसाइट पर क्लास के हिसाब से फीस की जानकारी नहीं दी गई है. 

स्टेप बाय स्टेप स्कूल की फीस

नोएडा के स्टेप बाय स्टेप स्कूल की फीस काफी ज्यादा है. वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक नर्सरी के लिए हर महीने की फीस 39,302 रुपये है. 8वीं, 9वीं और 10वीं के लिए ये 36,632 महीना है और 12वीं के छात्रों के लिए 1,00,566 रुपये महीने की फीस बताई गई है. इसके अलावा लंच फीस, ट्रांसपोर्ट फीस और बाकी तरह के चार्ज अलग से लगते हैं.

Advertisement

Genesis ग्लोबल स्कूल 

नोएडा में स्थित जेनेसिस ग्लोबल स्कूल की फीस भी लाखों में है. यहां प्री-नर्सरी में एडमिशन के लिए 1 लाख 60 हजार रुपये लगते हैं. वहीं 1 लाख 20 हजार का सिक्योरिटी डिपॉजिट होता है. जेनेसिस स्कूल की वेबसाइट में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक प्री-नर्सरी की रेगुलर फीस 5 लाख 15 हजार से ज्यादा है. वहीं 12वीं तक ये फीस करीब 5 लाख 90 हजार रुपये तक पहुंच रही है. इसके अलावा ट्रांसपोर्ट की फीस भी करीब 80 हजार रुपये बताई गई है. इंटरनेशनल कैरिकुलम की फीस 8 लाख रुपये तक जाती है. 

यह भी पढ़ें | कल शाम आया नोटिफिकेशन, आज सुबह इंटरव्यू; DU में PhD एडमिशन को लेकर बवाल

यह भी पढ़ें | रेडियोलॉजी नहीं, इस कोर्स में है डॉक्टरों की सबसे ज्यादा दिलचस्पी; NEET PG काउंसलिंग में दिखा ट्रेंड

Advertisement
Featured Video Of The Day
Teen Ka Tarkash: UP में गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बैठक
Topics mentioned in this article
Most Expensive Schools In Noida
Noida School Fee Hike
Noida Schools

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं