स्कूली छात्रों के लिए 12 हजार रुपये पाने का गोल्डन चांस, फिर बढ़ी NMMSS स्कॉलरशिप की डेडलाइन, ऐसे करें अप्लाई

Delhi Scholarship Scheme : इस स्कॉलरशिप योजना के तहत जिन छात्रों को सिलेक्शन होगा उन्हें कक्षा 9वीं से 12वीं तक हर महीने 1,000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी. यानी सलाना 12000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी. इच्छुक छात्र 5 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शिक्षा निदेशालय 25 नवंबर 2026 तक रोल नंबर और परीक्षा केंद्र जारी करेगा.

NMMSS 2026 : अगर आप दिल्ली के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त (Government Aided) और स्थानीय निकाय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 8वीं के छात्र हैं तो आपके लिए बड़ा मौका है. दरअसल, आपके स्कूल की पढ़ाई में पैसे के कारण प्रभावित ना हो इसके लिए दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (Directorate of Education, GNCT Delhi) ने राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेधा छात्रवृत्ति योजना (NMMSS) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो 5 अक्टूबर तक चलेगी. 

 बता दें कि इस छात्रवृत्ति को पाने के लिए आपको परीक्षा पास करनी होगी, जो कि 5 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. ऐसे में आइए जानते  इसके लिए कौन आवेदन कर सकता है, कैसे और कहां आवेदन करना है, एग्जाम पैटर्न क्या होगा, कितने रुपये की स्कॉलरशिप मिलेगी और एडमिट कार्ड कब जारी होगा...

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस स्कॉलरशिप के लिए वही स्टूडेंट्स प्लाई कर सकेंगे जो वर्तमान में दिल्ली के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या स्थानीय निकाय स्कूलों में कक्षा 8 में पढ़ रहे हैं.

कैटेगरी वाइज पर्सेंटेज

इस स्कॉलरशिप के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के स्टूडेंट्स को कक्षा 7 में कम से कम 55 फीसदी नंबरों से पास होना अनिवार्य है. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग (PH) कैटेगरी के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक सुनिश्चित किया गया है.

3.5 लाख सलाना आय

इसके अलावा छात्र के परिवार की सलाना आय सभी स्रोतों से मिलाकर 3.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए. 

आय प्रमाण पात्र करना होना जमा

इस स्कॉलरशिप के लिए सिलेक्ट होने के बाद छात्रों को एसडीएम या तहसीलदार द्वारा जारी वैलिड आय प्रमाण पत्र जमा करना होगा.

Advertisement

कैसा होगा एग्जाम पैटर्न?

बता दें कि NMMSS 2026 एग्जाम दो हिस्सों में आयोजित किया जाएगा-

पहला पेपर मेंटल एबिलिटी टेस्ट (Mental Ability Test-MAT) और दूसरा स्कोलास्टिक एपटिट्यूड टेस्ट (Scholastic Aptitude Test-SAT) होगा.

दोनों पेपर में 90-90 क्वेश्चंस पूछे जाएंगे. प्रत्येक पेपर 90 अंकों का होगा और उसे हल करने के लिए 90 मिनट दिया जाएगा.

नहीं होगी निगेटिव मार्किंग

बता दें कि इस परीक्षा में किसी भी तरह की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.

पास होने के लिए कितना नंबर चाहिए

स्कॉलरशिप के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के स्टूडेंटस को MAT और SAT दोनों परीक्षाओं में कम से कम 40 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे. जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए न्यूनतम अंक 32 फीसदी सुनिश्चित किया गया है.

Advertisement
कैसे करें अप्लाई

बता दें कि इस स्कॉलशिप के लिए स्टूडेंट्स डायरेक्ट अप्लाई नहीं कर सकते हैं. इसके लिए स्कूलों के प्रिंसिपल्स (HoS) अपने स्कूल लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट edudel.nic.in पर छात्रों का रिजस्ट्रेशन करेंगे.

कब होगा एडमिट कार्ड जारी

शिक्षा निदेशालय 25 नवंबर 2026 तक रोल नंबर और एग्जाम सेंटर जारी करेगा. वहीं छात्रों को 04 दिसंबर 2026 तक एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे.

आवेदन फॉर्म में आपको जो जानकारी आधार पर है उसे ही भऱनी होगी. 

यह भी पढ़ें- पुलिस ने रात में हटाया, सुबह फिर जुट गए छात्र, टीचर भर्ती पर प्रयागराज में हंगामा

Featured Video Of The Day
फुटबॉल मैदान में उतरे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, युवाओं को साधने की नई रणनीति