NIOS 2026 Admit Card: कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत एक Autonomous Institution है. इसके जरिए छात्र Distance Learning कर सकते हैं. NIOS की 10वीं और 12वीं मार्कशीट CBSE और ICSE के बराबर ही होती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
NIOS की थ्योरी परीक्षाएं 10 अप्रैल, 2026 से शुरू हो रही हैं.

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने कक्षा 10वीं और 12वीं एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. ये एग्जाम अप्रैल-मई 2026 में होने वाले हैं. छात्र NIOS की वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड हासिल कर सकते हैं. हालांकि केवल वहीं छात्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे, जिन्होंने परीक्षा शुल्क का भुगतान किया होगा.  नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) के अनुसार, हॉल टिकट तभी डाउनलोड होगा, अगर छात्रों ने अप्रैल 2026 की परीक्षा का शुल्क भुगतान किया होगा और NIOS के पास आपकी तस्वीर उपलब्ध होगी. यदि किसी छात्र का हॉल टिकट जेनरेट नहीं होता है, तो कृपया तुरंत अपने क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क करें. 

NIOS ने अभी अप्रैल-मई 2026 में होने वाली थ्योरी परीक्षा का ही हॉल टिकट जारी किया है. एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, NIOS की थ्योरी परीक्षाएं  10 अप्रैल, 2026 से शुरू हो रही हैं जो कि 6 मई, 2026 तक चलने वाली हैं.

NIOS हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें, जानें स्टेप्स

  • NIOS हॉल टिकट हासिल करने के लिए,  ऑफिशियल वेबसाइट: nios.ac.in पर जाएं.
  • यहां पर होमपेज पर "एग्जाम और रिजल्ट" लिखा हुआ दिखेगा, उसपर क्लिक कर दें.
  • फिर "एग्जामिनेशन" सेक्शन खोलें.
  • "हॉल टिकट - अप्रैल/मई 2026" का लिंक होगा उसपर क्लिक कर दें.
  • पूछी गई सारी जानकारी जैसे, एनरोलमेंट नंबर ध्यान से डालें.
  • डिटेल्स सबमिट करें.
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करें और एग्जाम के लिए प्रिंटआउट ले लें.

एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, एनरोलमेंट नंबर, कोर्स, फोटो, परीक्षा केंद्र, विषयों के नाम और कोड,  परीक्षा की तारीख और समय की जानकारी होगी. छात्र अपना एडमिट कार्ड सही से पढ़ लें और किसी भी तरह की कोई गलती होने पर संपर्क करके, उसे सही करवा लें. साथ ही बोर्ड ने छात्रों को नियम याद दिलाते हुए कहा है कि 10वीं कक्षा पास करने और 12वीं कक्षा की परीक्षा में बैठने के बीच दो साल का अंतर होना ज़रूरी है. जो सीनियर सेकेंडरी छात्र इस नियम का पालन नहीं करेंगे, उनके हॉल टिकट पर एक नोट लिखा होगा.

ये भी पढ़ें-UP Board: यूपी बोर्ड का बड़ा फैसला, अब 9वीं से 12वीं तक NCERT की किताबों से होगी पढ़ाई

Advertisement
Featured Video Of The Day
Donald Trump की Deadline से पहले Iran ने America से तोड़ा संपर्क, Strait of Hormuz पर महायुद्ध तय?