NEET UG 2026: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट) यानी NEET (UG) एग्जाम 3 मई को होने जा रहा है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इस एग्जाम का आयोजन कर रही है. जो भी उम्मदीवार इस साल NEET (UG) एग्जाम देने जा रहे हैं, वो NTA के बताए गए ड्रेस कोड नियमों का पालन जरूर करें. NTA ने इस एग्जाम को लेकर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. जिसमें परीक्षा केंद्र और एग्जाम से जुड़े कई नियम बताए गए हैं. आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में.
क्या है ड्रेस कोड नियम
- आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले उम्मीदवारों की मेटल डिटेक्टरों से तलाशी ली जाएगी.
- उम्मीदवारों को भारी कपड़े या लंबी आस्तीन वाले कपड़े पहनने से बचने को कहा गया है.
- NTA ने अधिसूचना में कहा है कि उम्मीदवार अगर कम हील वाली चप्पलें और सैंडल पहने तो बेहतर होगा.
- उम्मीदवारों को घड़ी, रिस्टबैंड, ब्रेसलेट आदि पहनने से बचें.
- परीक्षा केंद्र पर भारी गहने पहनने से बचें.
- अगर कोई उम्मीदवार कल्चरल या पारंपरिक कपड़े पहनता हैं, तो कैंडिडेट्स को रिपोर्टिंग टाइम (यानी दोपहर 12:30 बजे) से कम से कम एक घंटा पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा. ताकी अच्छे से तलाशी की प्रक्रिया हो सके.
एग्जाम सेंटर के अंदर कोई भी टेक्स्ट मटीरियल, ज्योमेट्री या पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, पेन, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेज़र, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन, स्कैनर, मोबाइल फ़ोन, ब्लूटूथ, ईयरफ़ोन, वॉलेट, गॉगल्स, हैंडबैग, बेल्ट, कैप, खाना और इस तरह की चीजें लाने से बचें.
13 भाषाओं में होगा एग्जाम
ये परीक्षा रविवार, 03 मई 2026 को होने जा रही है. जो कि ऑफ़लाइन (पेन और पेपर-आधारित, OMR शीट पर होगी. परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे यानी 180 मिनट होगी. एग्जाम दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा जो कि शाम 5:00 बजे (IST) तक चलेगा. ये एग्जाम कुल 13 भाषाओं में आयोजित की जा रहा है दो कि अंग्रेज़ी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू हैं.