NEET Registration Process : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG 2026 काउंसलिंग शुरू होने से पहले स्टूडेंट्स के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है. MCC ने MCC NEET UG Counselling 2026 Video Tutorial रिलीज किया है, जिसे स्टू़डेंट्स को ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी है. जारी नोटिस के अनुसार, यह वीडियो ट्यूटोरियल स्टूडेंट्स को काउंसलिंग प्रोसेस को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेगा. इसमें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, चॉइस फिलिंग, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और काउंसलिंग सी जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी दी गई है.
रजिस्ट्रेशन हो जाएगा आसान
बता दें कि अगर कैंडिडेट्स पहले से काउंसलिंग वर्कफ्लो को समझ लेते हैं, तो रजिस्ट्रेशन और आगे की प्रोसेस के दौरान होने वाली गलतियों से बच सकते हैं. एमसीसी (MCC) ने उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी है कि वे एप्लिकेशन सबमिशन करने से पहले MCC UG Information Bulletin की सभी गाइडलाइन, एलिजिबिलिटी कंडीशन और काउंसलिंग गाइडलाइन को ध्यान से पढ़ लें, ताकि लास मूवमेंट पर आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
24x7 टोल-फ्री हेल्पलाइन
साथ ही MCC ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि अगर किसी उम्मीदवार को काउंसलिंग से जुड़ा कोई डाउट, टेक्निकल प्रॉब्लम या अन्य कोई सवाल हो, तो वे 24x7 टोल-फ्री हेल्पलाइन पर कॉल करके सारी कंफ्यूजन दूर कर सकते हैं.
ईमेल पर भी कर सकते हैं शिकायत
इसके अलावा, उम्मीदवार अपनी समस्या ईमेल-mcc2026@gov.in पर भी भेज सकते हैं. बता दें कि हेल्प करने के दौरान कैंडिडेट्स को अपने एप्लिकेशन से जुड़ी जानकारी देने की सलाह दी गई है, ताकि उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जा सके.
MCC ने कहा है कि वीडियो ट्यूटोरियल जारी करने के पीछे कारण उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रोसेस के प्रति जागरूक करना और उन्हें बिना किसी गलती के रजिस्ट्रेशन और एडमिशन प्रोसेस पूरी करने में मदद करना है.
यह भी पढ़ें- NEET UG Counselling 2026 का शेड्यूल जारी, 8 सितंबर से शुरू होगा एकेडमिक सेशन, नोट कर लें जरूरी तारीख