Mumbai School Closed: भारी बारिश के कारण मुंबई, ठाणे और पालघर में आज क्या बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज? जानें

मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगहों में जलभराव हुआ है. हालातों को देखते हुए कुछ इलाकों पर स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का फैसला किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तेज बारिश के कारण कई जगहों पर स्कूल बंद.

मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार तीसरे दिन भी भारी बारिश हो रही है. भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुमान के अनुसार महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मध्यम से लेकर बहुत तेज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट और पालघर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. बारिश को देखते हुए कई जगहों पर स्कूलों और कॉलजों को आज बंद रखना का आदेश दिया गया है.

जानें कहा-कहां स्कूल है बंद

जानकारी के अनुसार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हुआ है. हालातों को देखते हुए कुछ जगहों पर स्कूलों और कॉलेजों में गुरुवार को छुट्टी की घोषणा की गई है. एहतियात के तौर पर पनवेल, उरण, पालघर और रायगढ़ के स्थानीय प्रशासन ने स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है. रायगढ़ ज़िला प्रशासन ने  2 जुलाई 2026 को जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया है. यह आदेश जिले के सभी प्राइमरी, सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्कूलों पर लागू होगा, जिसमें नवी मुंबई के पनवेल और उरण इलाकों में स्थित स्कूल भी शामिल हैं.

1 जुलाई से 5 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना

रायगढ़ के जिला कलेक्टर और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, खराब मौसम के बीच छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जिले में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है, और 1 जुलाई से 5 जुलाई के बीच कुछ इलाकों में बहुत ज़्यादा बारिश होने की संभावना है. स्थानीय अधिकारियों और तहसीलदारों से प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर, अलीबाग, पनवेल, उरण, श्रीवर्धन, ताला, पोलादपुर और अन्य प्रभावित क्षेत्रों के स्कूल को बुधवार को छात्रों के लिए बंद रखा गया था.

मौसम के हालात में सुधार नहीं होता है, तो आने वाले दिनों में स्कूलों के बंद रहने की संभावना है. हालांकि, ज़िला प्रशासन ने कल स्कूल में छुट्टी के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

Advertisement

जिन इलाकों में तेज बारिश हो रही है, वहां के छात्र घर से निकले से पहले अपने स्कूल और कॉलेज से एक बार संपर्क जरूर करें. संस्थान आज खुले हैं कि बंद इसका अपडेट लेकर ही घर से निकले.

ये भी पढ़ें- यूनिवर्सिटी ने 5 मिनट में दे दिया रिजल्ट, शाम 5:30 बजे एग्जाम खत्म, 5:35 पर ही आया रिजल्ट

Advertisement
Featured Video Of The Day
अखिलेश के जन्मदिन पर सपा का शक्ति प्रदर्शन!
Topics mentioned in this article
Mumbai School Closed
Mumbai Rain 2026 Update
Mumbai Rain School College Holiday