MPSC Civil Services Prelims Result: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने MPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार सिविल सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा-2025 में शामिल हुए थे, वो MPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. आयोग की तरफ से उन उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट और कटऑफ नंबर जारी किए गए हैं, जिन्होंने मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई किया है. पास होने वाले उम्मीदवारों की ही अगली परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा.
रिजल्ट ऐसे करें चेक
- MPSC की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं
- होम पेज पर 'MPSC Civil Services Prelims Result 2026' लिंक पर क्लिक करें
- एक नया पेज खुलेगा, जिस पर लॉगइन करना होगा
- लॉगइन करने के बाद उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख पाएंगे
- रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें
कब तक जारी होगी परीक्षा की तारीख
MPSC सिविल सेवा मेन्स परीक्षा की तारीख अब जल्द जारी की जाएगी. आयोग की तरफ से इसके लिए अलग से नोटिफिकेशन जारी होगा. बताया जा रहा है कि मार्च में परीक्षा की तारीख का ऐलान हो सकता है. ज्यादा जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवार MPSC की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.
टाली गई थी परीक्षा की तारीख
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख को टाल दिया था, राज्य में बाढ़ जैसी स्थिति और भारी बारिश की चेतावनी के बाद 28 सितंबर, 2025 की बजाय इस परीक्षा का आयोजन 9 नवंबर, 2025 को हुआ था. इस परीक्षा के बाद से ही उम्मीदवारों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है. हालांकि अभी मेन्स बाकी है, जिसमें प्रीलिम्स से भी ज्यादा मुश्किल सवाल पूछे जाएंगे.
SBI Clerk Mains Result 2026: स्टेट बैंक क्लर्क की मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें PDF