MP Board Result 10th-12th 2026 OUT : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है. बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं. इस साल का रिजल्ट न केवल छात्रों की मेहनत का नतीजा है, बल्कि कई मायनों में खास भी रहा है. अगर आपने भी परीक्षा दी है, तो अब आप अपनी मेहनत का फल MP Board की आधिकारिक वेबसाइट
mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर देख सकते हैं. इस साल भी पिछले साल की तरह लड़कियों ने बाजी मारी है. 10 वीं और 12 वीं दोनों में छात्राओं ने ही टॉप किया है.
MP Board 2026: टॉपर्स की लिस्ट
MP Board 2026 class 10th Toppers List :10वीं के टॉपर्स
एमपी बोर्ड 10वीं में पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक लाकर टॉप किया.
MP Board 2026 class 12th Toppers List : 12वीं के टॉपर्स
वहीं, 12 वीं में भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने टॉप किया है. दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं. खुशी भोपाल के सुभाष स्कूल की छात्रा हैं.
10 वीं 12वीं का पासिंग परसेंटेज
- इस साल 10 वीं का परसेंटेज- 73.42
- इस साल 12 वीं का पासिंग परसेंटेज 76.01 है
यह भी पढ़ें- MP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: कल 11 बजे सीएम डॉ. मोहन यादव रिजल्ट करेंगे जारी, बोर्ड ने किया कंफर्म