MP बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस हफ्ते कभी भी हो सकता है जारी, टॉपर्स की लगेगी लॉटरी

MP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट इसी हफ्ते! जानें कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड और टॉपर्स को मिलने वाले लैपटॉप व स्कूटी इनाम की पूरी जानकारी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इस साल केवल पास होना ही काफी नहीं है, क्योंकि अच्छी रैंक लाने वाले मेधावी छात्रों के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है.

MP Board Result 10th-12th expected date 2026 : मध्य प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए सबसे बड़ी खबर आ गई है. माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इसी सप्ताह किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है. भोपाल स्थित बोर्ड मुख्यालय में नतीजों को अंतिम रूप दे दिया गया है. खास बात यह है कि इस बार भी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे. बता दें इस बार  अच्छी रैंक लाने वाले मेधावी छात्रों के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है. सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इसके लिए विशेष प्रावधान किया है. ऐसे में आइए जानते हैं इस बार टॉपर्स को इनाम क्या मिलने वाला है.

टॉपर्स की लगेगी लॉटरी: लैपटॉप और स्कूटी का सपना होगा सच

शानदार अंक लाने वाले छात्रों को लैपटॉप, छात्राओं को स्कूटी और ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावियों को साइकिल इनाम में दी जाएगी. यह पहल छात्रों के बीच उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए की गई है.

अपना रिजल्ट कैसे चेक करें? 

रिजल्ट घोषित होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ जाता है, ऐसे में आप इन स्टेप्स की मदद से अपना स्कोरकार्ड तुरंत देख सकते हैं:

वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले mpbse.nic.in या mpresults.nic.in ओपन करें.

लिंक चुनें

होमपेज पर 'Exam Results' टैब पर क्लिक करें.

क्लास का सेलेक्शन

10वीं वाले 'HSC' और 12वीं वाले 'HSSC' रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

डिटेल्स भरें

अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज कर सबमिट करें.

डाउनलोड करें

रिजल्ट स्क्रीन पर आते ही इसका प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रख लें.
 

यह भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2026 Live Update: क्या है सीबीएसई का दो-बोर्ड सिस्टम का नियम?

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Noida Workers Protest | अचानक क्यों जल उठा नोएडा? फूंक डाले कई दफ्तर, एक्शन में Yogi!