छात्र रिजल्ट देखने के लिए अपना एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) पास रखें, क्योंकि रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी.
MP Board Result 2026 : एमपी बोर्ड ने आधिकारिक रूप से कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट की तारीख का एलान कर दिया है. कल 11 बजे प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ऑफिशियल वेबसाइट-mpresult.nic.in या mpbse.nic.in पर रिजल्ट जारी कर देंगे. छात्र रोल नंबर के माध्यम से अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं. बता दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद वेबासइट पर दबाव बढ़ जाता है, जिसके कारण एरर आने लगता है. ऐसे में स्टूडेंट्स डिजीलॉकर पर आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
MP Board Result 2026 : DigiLocker पर रिजल्ट देखने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
- सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं या इसका ऐप डाउनलोड करें.
- अपने क्रेडेंशियल (Aadhaar/Mobile No) का उपयोग करके लॉगिन करे.
- यदि अकाउंट नहीं है, तो नया अकाउंट बनाएं.
- होमपेज पर 'Education' या 'Result' सेक्शन में जाकर 'MP Board' सर्च करें.
- अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें.
- सबमिट बटन दबाते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर होगी.
नोट: छात्र रिजल्ट देखने के लिए अपना एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) पास रखें, क्योंकि रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी.
Featured Video Of The Day
Bihar New CM: Nitish Kumar के बाद बिहार में 'सम्राट' राज, कल Samrat Choudhary बतौर CM लेंगे शपथ!