मेडिकल की पढ़ाई में कौन सी होती है सबसे महंगी ब्रांच? डिग्री लेने के बाद करोड़ों में होती है कमाई

Most Expensive Medical Branch: डॉक्टर बनने का सपना हर साल लाखों लोग देखते हैं, लेकिन इसमें कई तरह की ब्रांच शामिल होती हैं. कुछ ब्रांच ऐसी हैं, जो काफी ज्यादा डिमांड में होती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सबसे महंगी मेडिकल ब्रांच कौन सी है

NEET UG के लिए हर साल मारामारी होती है, लोग पूरा जोर लगा देते हैं कि काश एक मेडिकल सीट मिल जाए, लेकिन इसके लिए दो चीजें लगती हैं. या तो आपके पास बहुत ज्यादा पैसा हो तो आप आसानी से मेडिकल सीट डोनेशन पर ले सकते हैं, वहीं दूसरी मेहनत होती है, जिसके दम पर आप काफी मामूली फीस में मेडिकल की पढ़ाई कर सकते हैं. ज्यादातर लोगों को लगता है कि MBBS करने के बाद सर्जन या डॉक्टर बनने पर ही सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है और यही मेडिकल की सबसे महंगी ब्रांच है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. इस ब्रांच का नंबर काफी पीछे आता है, लोग उन ब्रांचेस के पीछे भाग रहे हैं, जिन्हें करने के बाद तगड़ी कमाई होती है. 

डॉक्टर ने बताया पूरा गणित

डॉक्टर नचिकेत भाटिया ने अपने एक पॉडकास्ट में इसकी पूरी जानकारी दी. इसमें उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाली और महंगी मेडिकल ब्रांच कौन सी होती है. साथ ही ये भी बताया कि इससे हर महीने कितने की कमाई हो जाती है. 

कौन सी है सबसे महंगी ब्रांच?

डॉक्टर नचिकेत ने बताया कि एमबीबीएस के बाद रेडियोलॉजी मेडिकल की सबसे महंगी ब्रांच है. क्योंकि इसमें सबसे ज्यादा सैलरी क्लेम की जाती है. ये एक मशीन ओरिएंटेड ब्रांच है. जितनी भी सीटी स्कैन और एक्सरे वगैरह होते हैं, उन्हें क्लिनिकली चेक करने वाले लोग यही होते हैं. इसमें एक ही जगह नौकरी करने की कोई बाउंडेशन नहीं होती है, आप कई अलग-अलग जगहों का काम करते हैं. प्राइवेट कॉलेजों में इसकी एक सीट 50 से 90 लाख तक मिलती है. 

कितनी होती है कमाई?

रेडियोलॉजी करने के कुछ साल बाद हर महीने की कमाई 10 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है. इसमें जैसे-जैसे अनुभव बढ़ता जाएगा, वैसे ही सैलरी भी बढ़ेगी. पूरी तरह से अपना काम करने वाले इससे तीन गुना ज्यादा भी कमा सकते हैं. यही वजह है कि इस ब्रांच की डिमांड सबसे ज्यादा होती है. यानी आप रेडियोलॉजिस्ट बनकर कुछ साल बाद एक साल में करोड़ों रुपये की कमाई कर सकते हैं.

Advertisement

दूसरी महंगी ब्रांच कौन सी हैं?

डॉक्टर के मुताबिक रेडियोलॉजी के बाद दूसरी महंगी ब्रांच डर्मेटोलॉजी है. उनके मुताबिक ये एक कमर्शियल ब्रांच है, यहां लोग कितने भी पैसे देने के लिए तैयार रहते हैं. आप जो भी प्रोसिजर करते हैं, वो 50 हजार से कम नहीं होता है. इसके बाद तीसरी ब्रांच MBBS है, जहां अच्छी कमाई होती है. हालांकि इसमें सुपरस्पेशलिटी बहुत ज्यादा जरूरी है, बिना इसके कमाई उतनी ज्यादा नहीं है. 

यह भी पढ़ें | CDS 2 परीक्षा में 8,956 उम्मीदवारों का चयन, अब SSB इंटरव्यू की चुनौती

यह भी पढ़ें | UPSC इंटरव्यू में 165 से सीधे 216 नंबर, IIT दिल्ली से पढ़ीं कोमल मावी ने बताया अपना सीक्रेट

Advertisement
Featured Video Of The Day
मुंबई ले जाए जा रहे तीनों शूटर्स को पुलिस ने बीच रास्ते एक गाड़ी में बिठाया
Topics mentioned in this article
Most Expensive Medical Branch
Radiology
Radiology Fees
Medical Study

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं