UP Scholarship Scheme For Students: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP board) ने 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in और results.upmsp.edu.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं. इस साल 52 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था. रिजल्ट जारी होने के बाद मेधावी छात्रों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. उन्हें अलग-अलग स्कॉलरशिप योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, जो आगे की पढ़ाई में आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन प्रदान करती हैं. ये योजनाएं छात्रों के करियर को नई दिशा देने में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं.
UP Board 10th Result 2026 Direct Link
UP Board 12th Result 2026 Direct Link
UP Scholarship Scheme For Students: छात्रों को मिलेंगी कई तरह की स्कॉलरशिप
सरकार की ओर से छात्रों के लिए अलग-अलग स्तर पर स्कॉलरशिप योजनाएं चलाई जा रही हैं. इनमें शामिल हैं -
प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप : यह 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों को दी जाती है, जिसमें 1,000 से 5,000 रुपये तक की आर्थिक मदद मिलती है.
पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप : यह 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए होती है, जिसमें लगभग 5,000 से 10,000 रुपये तक की मदद दी जाती है.
दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना : इसके जरिए 12वीं के बाद कॉलेज या दूसरे कोर्स में पढ़ाई करने वाले छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है.
मुख्यमंत्री मेधावी छात्र पुरस्कार योजना : इनमें टॉप मेरिट में आने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार भी दिया जाता है.
UP Scholarship Scheme For Students: कौन कर सकता है आवेदन?
स्कॉलरशिप का लाभ वे छात्र उठा सकते हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से 12वीं में अच्छे मार्क्स हासिल किए हैं. इसके अलावा एससी, एसटी, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के छात्र इसके लिए पात्र होते हैं. इसके साथ ही परिवार की सालाना इनकम भी सरकार की तरफ से तय सीमा के अंदर होनी चाहिए.
UP Scholarship Scheme For Students: आवेदन कैसे करें
स्कॉलरशिप के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होता है -
स्टेप 1 : UP Scholarship Portal पर जाएं.
स्टेप 2 : फॉर्म में आधार नंबर, बैंक डिटेल और मार्कशीट भरें.
स्टेप 3 : डॉक्युमेंट अपलोड करके फॉर्म सबमिट करें.
स्टेप 4 : इसके बाद स्कूल वेरिफिकेशन होता है.
यूपी बोर्ड से जुड़ी हर अपडेट के लिए इस लिंक पर जाएं-