लखनऊ विश्वविद्यालय में संग्राम: फीस बढ़ोतरी के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र, दी 'विधान भवन' घेराव की चेतावनी

Fee Hike Protest : लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी को लेकर छात्रों का भारी प्रदर्शन चल रहा है. यहां जानिए क्या है पूरी खबर और छात्रों की मांगें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
 छात्रों का आरोप है कि यहां लंबे समय से एसी खराब है और इंटरनेट काम नहीं कर रहा, जिससे रिसर्च वर्क नहीं हो पा रहा है.

Protest news : इन दिनों लखनऊ यूनिवर्सिटी (LU) नारों और प्रदर्शनों से गूंज रही है. वजह है विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बढ़ाई गई फीस. सोमवार को कैंपस में उस वक्त तनाव बढ़ गया जब विभिन्न छात्र संगठनों ने एकजुट होकर कुलपति कार्यालय का घेराव किया. छात्रों का साफ कहना है कि जब तक बढ़ी हुई फीस वापस नहीं होती, आंदोलन थमेगा नहीं. 

छात्र संगठनों की एकजुटता

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) जैसे बड़े संगठन इस मुद्दे पर एक साथ हैं. एबीवीपी के अध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव के अनुसार, स्नातक प्रवेश परीक्षा शुल्क और विभिन्न सेमेस्टर की फीस में जो बढ़ोत्तरी की गई है, वो छात्रहित के पूरी तरह खिलाफ है.

सुविधाओं के नाम पर 'सन्नाटा'

छात्रों का गुस्सा सिर्फ पैसों तक सीमित नहीं है. प्रदर्शनकारियों ने कैंपस की बदहाली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं:

साइबर लाइब्रेरी

 छात्रों का आरोप है कि यहां लंबे समय से एसी खराब है और इंटरनेट काम नहीं कर रहा, जिससे रिसर्च वर्क नहीं हो पा रहा है.

पेयजल संकट

वहीं, भीषण गर्मी के बीच कैंपस में पीने के साफ पानी की व्यवस्था गड़बड़ है.

छात्रों द्वारा  उठाए गए इन सारे मुद्दों पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि छात्र सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए फीस बढ़ाना मजबूरी है क्योंकि वर्तमान फंड पर्याप्त नहीं है. हालांकि, प्रशासन ने छात्रों की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है.

आर-पार की जंग

छात्र नेता प्रिंस प्रकाश ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपना फैसला नहीं बदला, तो छात्र विधान भवन का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेंगे. अब देखना यह है कि प्रशासन छात्रों की जेब पर पड़ने वाले इस बोझ को कम करता है या यह विरोध प्रदर्शन और उग्र रूप लेगा.

Advertisement

NDTV देगा अभ्यर्थियों और छात्रों का साथ - छात्रों या फिर अभ्यर्थियों के इस तरह के प्रदर्शन से जुड़ी खबरों की हर कवरेज एनडीटीवी एजुकेशन पर आप देख सकते हैं. छात्र या अभ्यर्थी अपनी आवाज लोगों तक पहुंचाने के लिए NDTV से जुड़ सकते हैं और सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें- educationkhabar@ndtv.com पर मेल करना होगा. 

यह भी पढ़ें- CBSE Class 10 Phase 2 Exam 2026: सेकेंड बोर्ड Time table हुआ जारी, जानिए कौन Exam दे सकता है कौन नहीं ?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Election 2026: 'झालमुड़ी' विवाद, तेज मिर्च का स्वाद? | PM Modi | Jhalmuri | Mamata Banerjee