फेमस शिक्षक और यूट्यूबर 'खान सर' का असली नाम फैसल खान है. इनका जन्म 1993 में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक साधारण परिवार में हुआ था. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (B.Sc.) and a Master of Science (M.Sc.) डिग्री प्राप्त की है. इसके अतिरिक्त, फैसल खान के पास Master of Arts (M.A.)-Geography की डिग्री भी है. जिस तरह से ये बच्चों को पढ़ाते हैं, उसके लिए ये जाने जाते हैं. दरअसल ये सरल हिंदी भाषा, हास्य और उदाहरणों के जरिए बच्चों को पढ़ाते हैं. ये गरीब और ग्रामीण छात्रों को सस्ती और अच्छी गुणवत्ता वाली कोचिंग देते हैं. इन्होंने साल 2010 में खान ग्लोबल स्टडीज (Khan Global Studies - KGS) की स्थापना की थी. पटना में छोटे स्तर पर ऑफलाइन क्लासेस शुरू की थी. कोचिंग की शुरुआत इन्होंने मात्र 6 छात्रों के साथ की थी. आज ये पूरे भारत में लगभग 24 मिलियन (2.4 Cr) छात्रों को पढ़ा रहे हैं.
खान सर का कोचिंग सेंटर
कोविड के समय इन्होंने ऑनलाइन क्लासेस शुरू की. फेमस मुख्य तौर पर ऑनलाइन क्लासेस के जरिए ही हुए. खान सर का फेमस होने का मुख्य कारण मजाकिया, देसी और ठेठ बिहारी अंदाज में कठिन से कठिन विषयों (जैसे मानचित्र, इतिहास, विज्ञान और करंट अफेयर्स) को समझाना है.
कितनी है नेट वर्थ
खान सर का घर
माना जाता है कि खान सर की नेट वर्थ लगभग 5 करोड़ से 20 करोड़ के बीच है. इनकी कमाई के सोर्स YouTube चैनल (खान GS रिसर्च सेंटर), ऑनलाइन कोर्स और किताबों की रॉयल्टी हैं. इसके अलावा इन्होंने बिहार में सस्ते इलाज के लिए अस्पताल भी शुरू किए हैं.
किन परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं?
मुख्य रूप से जनरल स्टडीज (GS), भूगोल, इतिहास, राजनीति, अर्थव्यवस्था और करंट अफेयर्स पढ़ाते हैं. उनकी कोचिंग निम्नलिखित परीक्षाओं के लिए प्रसिद्ध है:
- UPSC / BPSC / राज्य PCS
- SSC (CGL, CHSL आदि)
- रेलवे परीक्षाएं
- बिहार पुलिस, कांस्टेबल और अन्य पुलिस भर्ती
- NDA, CDS, बैंक, डिफेंस और अन्य सरकारी नौकरी परीक्षाएं
फीस की जानकारी
ऑनलाइन
| SBI PO/CLERK (प्री+मेन्स) टारगेट बैच 2026 | 799 रुपये |
| वर्चस्व JE (सिविल) फ़ाउंडेशन बैच 2026 | 1999 रुपये |
| UPPCS मेंटरशिप 2026 (ऑनलाइन) | 2999 रुपये |
| UPSC (प्री + मेन्स) फ़ाउंडेशन बैच 2027 (हिंदी मीडियम) | 10,000 रुपये |
ऑफलाइन
| SSC फ़ाउंडेशन शिखर बैच -2026-27 | 10,000 रुपये |
| UPSC और UPPSC (प्री + मेन्स) फ़ाउंडेशन बैच 2027 हिंदी मीडियम | 35,000 रुपये |
| UPPCS मेंटरशिप 2026 (ऑफ़लाइन) | 4999 रुपये |
| UPSC (3 साल) फ़ाउंडेशन बैच-हिंदी मीडियम (प्रयागराज) | 75000 रुपये |
पटना में है खान सर का अस्पताल
यह अस्पताल बेहद रियायती दरों पर सेवाएं प्रदान करता है, जिनमें रक्त परीक्षण 7 रुपये, एक्स-रे 35 रुपये और ईसीजी 25 रुपये में उपलब्ध हैं. अस्पताल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना है. यहां विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध हैं और आयोजकों का कहना है कि यह सुविधा पूरी तरह से सुसज्जित है.
रोशन आनंद से क्या है विवाद
रोशन आनंद पटना की एक अन्य प्रमुख प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग 'ज्ञानबिंदु जीएस एकेडमी' (Gyan Bindu GS Academy) के संचालक/डायरेक्टर हैं. दोनों के सेंटर पटना के मुसल्लहपुर इलाके में पास-पास हैं. 2 जून, 2026 की रात पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर हाट इलाके में स्थित खान सर की कोचिंग (Khan Global Studies) के बाहर अज्ञात हमलावरों ने हंगामा किया था. परिसर में तोड़फोड़ की और गार्ड के साथ मारपीट की
खान सर का बयान है कि "हमारा कसूर सिर्फ इतना है कि हम इतनी कम फीस में गरीब बच्चों को पढ़ा रहे हैं और हमारे यहां से सबसे ज्यादा रिजल्ट आ रहे हैं. इसी सफलता से डरकर कुछ असामाजिक तत्व और प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान हमें डराने का प्रयास कर रहे हैं. रोशन आनंद को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, वहीं शुक्रवार को खान सर के खिलाफ भी मामला दर्ज हो गया है.