KGMU में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई, 38 MBBS छात्र 3 महीने के लिए निलंबित, 25,000 का जुर्माना भी लगा

KGMU ने वायरल प्रणाम महोदय वीडियो मामले में 38 MBBS छात्रों को रैगिंग से जुड़ी गतिविधियों का दोषी मानते हुए तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है. हर छात्र पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
विश्वविद्यालय ने केवल निलंबन तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रखी है. दोषी पाए गए सभी 38 छात्रों पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

KGMU Ragging Case Update : लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में रैगिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने वायरल हुए "प्रणाम महोदय" वीडियो मामले में एंटी-रैगिंग जांच पूरी होने के बाद दोषी 38 एमबीबीएस छात्रों को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है.  इतना ही नहीं दोषी पाए गए सभी 38 छात्रों पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. 

स्लरशिप भी नहीं मिलेगी

इसके अलावा, विश्वविद्यालय ने एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया है. अगले एक साल तक इन छात्रों के लिए किसी भी स्कॉलरशिप (Scholarship) की सिफारिश नहीं की जाएगी. 

यह मामला तब चर्चा में आया था जब कथित रैगिंग से जुड़ा "प्रणाम महोदय" वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच के लिए एंटी-रैगिंग प्रक्रिया शुरू की थी. जांच पूरी होने पर 38 छात्रों को रैगिंग से संबंधित गतिविधियों का दोषी माना गया और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई लागू कर दी गई.

यह भी पढ़ें- UKPSC Exam Calendar 2026-27: उत्तराखंड की 11 बड़ी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, जानें कब होगी PCS, RO-ARO और प्रवक्ता भर्ती परीक्षा

Advertisement
Featured Video Of The Day
गंगा किनारे सजा NDTV क्रिएटर्स मंच, पर्यटन मंत्री बोले- 'विदेशी पर्यटक कम नहीं, परिभाषा बदलने की जरूरत'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं