CAT 2025 Score : जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में पढ़ना हर छात्र का सपना होता है. अगर आप भी मैनेजमेंट की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. JNU के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप (ABVSME) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए MBA एडमिशन की खिड़की एक बार फिर खोल दी है.
15 मई तक है सुनहरा मौका
JNU प्रशासन ने आधिकारिक नोटिस जारी कर बताया है कि MBA प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से दोबारा शुरू हो गई है. जिन उम्मीदवारों ने CAT 2025 की परीक्षा दी है, वे अब 15 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. खास बात यह है कि जिन छात्रों ने पहले आवेदन किया था, उन्हें भी फिर से (Afresh) से अप्लाई करना होगा. आवेदन के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाना होगा.
क्या Eligibility Criteria
JNU में MBA के लिए आवेदन करने से पहले इन शर्तों को ध्यान से पढ़ लें:
डिग्रीआपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए (10+2+3 पैटर्न पर).
न्यूनतम अंकजनरल, OBC (NCL) और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक होना जरूरी है. वहीं, SC/ST/PWD उम्मीदवारों के लिए 45% अंक की योग्यता रखी गई है.
अंतिम वर्ष के छात्रजो छात्र अपने ग्रेजुएशन के आखिरी साल में हैं या रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, सिलेक्शन होने पर उन्हें समय सीमा के भीतर योग्यता का प्रमाण देना होगा.
कैसे होगा सिलेक्शन?
JNU MBA में दाखिला केवल CAT 2025 के स्कोर के आधार पर होगा. सेलेक्शन प्रोसेस 3 स्टेप में होता है...
शॉर्टलिस्टिंगCAT स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन (GD) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) के लिए बुलाया जाएगा.
वेटेज सिस्टमफाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए एक खास फॉर्मूला तय किया गया है:
CAT स्कोर70% वेटेज
ग्रुप डिस्कशन (GD)10% वेटेज
पर्सनल इंटरव्यू (PI)20% वेटेज