झारखंड में गर्मी का सितम, स्कूलों का बदला समय, अब सुबह 7 बजे से लगेंगे स्कूल; देखें नई समय सारिणी

Jharkhand News: झारखंड में भीषण गर्मी के कारण शिक्षा विभाग ने बच्चों को राहत देते हुए पूरे राज्य में सभी स्कूलों का समय बदल दिया है. जिसके तहत कक्षा 8 तक सुबह 11:30 और 12वीं तक दोपहर 12 बजे तक ही चलेंगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Jharkhand School Time Change
Meta AI

Jharkhand School Time Change: झारखंड में आसमान से बरसती आग और भीषण गर्मी के बीच राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत देते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. पलामू और डाल्टनगंज जैसे इलाकों में पारा 43.9°C के पार पहुंचने के बाद सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों की टाइमिंग (School Timings) में बदलाव कर दिया है.

कल से लागू होगा नया टाइम-टेबल

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह नया समय 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार) से प्रभावी होगा. सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी (Private Schools) विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा.

नया निर्धारित समय इस प्रकार है

राज्य के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रविवार को ही स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे राज्य में 'येलो अलर्ट' जारी किया था. इसी ध्यान में रखते हुए आज( सोमवार)  झारखंड सरकार के शिक्षा  विभाग ने सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों के लिए नया समय निर्धारित कर दिया है. इस फैसले के बाद अब छोटे बच्चों (केजी से कक्षा 8 तक) की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक तथा कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगी.

शिक्षकों के लिए निर्देश

विभाग ने स्पष्ट किया है कि हालांकि बच्चों की छुट्टी जल्दी हो जाएगी, लेकिन सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों को दोपहर 1:00 बजे तक विद्यालय में रहकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना होगा.

Advertisement

मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

बता दें कि डॉ. इरफान अंसारी ने पहले ही स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के सभी अधिकारियों को सतर्क रहने एवं आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया था, ताकि गर्मी के दुष्प्रभाव से आमजन, विशेषकर बच्चे, सुरक्षित रह सकें.

बच्चों को मिलेगी गर्मी से राहत

सरकार के इस  निर्णय से पूरे राज्य में निश्चित रूप से बच्चों को गर्मी से राहत देने में कारगर साबित होगा. जो छात्रों को भीषण गर्मी की तपती दोपहरी से दो चार होने से बचा सकेंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: झारखंड: क्यों अहम है मेजर उर्फ सैफी की दुबई में गिरफ्तारी, कैसे बना धनबाद गैंगस्टर प्रिंस खान का करीबी?

Featured Video Of The Day
Japan Earthquake 2026: 7.4 तीव्रता का भूकंप और सुनामी का अलर्ट! क्या फिर आएगा 2011 वाला मंजर?
Topics mentioned in this article