IIT बॉम्बे से लेकर IIT मद्रास तक, JEE टॉपर्स की पहली पसंद बने ये संस्थान

JEE Advanced Toppers Choice IIT: हर साल की तरह इस बार भी जेईई टॉप करने वाले छात्रों ने IIT बॉम्बे से लेकर आईआईटी दिल्ली और आईआईटी मद्रास जैसे टॉप संस्थानों को चुना. टॉप-100 रैंकर्स में से ज्यादातर ने इंजीनियरिंग की एक ही ब्रांच को चुना है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
देश के इन तीन आईआईटी में टॉपर्स ने लिया एडमिशन

IITs में एडमिशन का प्रोसेस लगभग पूरा हो चुका है. इसी बीच उन आईआईटी के नाम भी सामने आ चुके हैं, जो इस साल टॉपर्स की पहली पसंद रहे हैं. ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) की तरफ से जारी आंकड़ों में बताया गया है कि टॉपर्स की पहली पसंद आईआईटी बॉम्बे रहा है. यहां देश के टॉप-100 रैंक हासिल करने वाले छात्रों में से 68 छात्रों ने एडमिशन लिया है और इसे अपनी पहली च्वाइस के तौर पर चुना है. इसके अलावा दो और ऐसे आईआईटी हैं, जिन्हें टॉपर्स ने सबसे ज्यादा पसंद किया है. 

IIT दिल्ली और IIT मद्रास भी टॉपर्स की पसंद

IIT बॉम्बे के बाद टॉपर्स की दूसरी सबसे बड़ी पसंद IIT दिल्ली रहा, वहीं तीसरे स्थान पर IIT मद्रास ने अपनी जगह बनाई है. IIT दिल्ली में टॉप-100 से करीब 18 से 20 छात्रों ने एडमिशन लिया है, वहीं आईआईटी मद्रास में एडमिशन लेने वाले टॉपर्स की संख्या 7 से 8 बताई गई है. बाकी टॉपर्स ने आईआईटी कानपुर और आईआईटी खड़गपुर को अपनी पहली पसंद के तौर पर चुना. 

CSE को लेकर सबसे ज्यादा क्रेज

हर साल की तरह इस साल भी कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) को लेकर सबसे ज्यादा क्रेज देखा गया. IIT बॉम्बे में एडमिशन लेने वाले सभी 68 टॉपर्स ने यही ब्रांच चुनी है. पिछले सालों का ट्रेंड भी कुछ ऐसा ही रहा है, टॉपर्स ने कंप्यूटर साइंस ब्रांच को ही अपनी पहली पसंद बताया है. इसके पीछे इस ब्रांच का शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड, स्टार्टअप कल्चर और एलुमनाई नेटवर्क जैसी चीजें शामिल हैं. 

आईआईटी दिल्ली में एडमिशन लेने वाले टॉपर्स ने कंप्यूटर साइंस और मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग ब्रांच को सबसे ज्यादा तवज्जो दी है, वहीं आईआईटी मद्रास के आंकड़े भी कुछ यही कहते हैं. भले ही आज एआई की दुनिया में कई तरह के बदलाव देखे जा रहे हैं, लेकिन भारतीय इंजीनियरिंग छात्रों की पहली पसंद आज भी कंप्यूटर साइंस डिग्री ही है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें | नकल करते देखा तो पेपर लेने के बाद साहिल को सिर्फ हॉल से बाहर जाने को कहा था : प्रोफेसर डूला

यह भी पढ़ें | डिजाइन करियर का सपना पूरा करने का मौका, IIT Bombay ने शुरू किए CEED-UCEED 2027 के आवेदन, जानें योग्यता

Advertisement
Featured Video Of The Day
वृंदावन के गुरुकुल में बड़ा हादसा, टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से 4 छात्रों की मौत
Topics mentioned in this article
JEE Toppers
JEE Toppers Choice IIT
IIT Bombay
IIT Madras