21 days ago

JEE Mains Result 2026 : इंतजार हुआ खत्म! जेईई मेन 2026 का रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है. अब छात्र अपना स्कोर कार्ड Joint Entrance Examination की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बता दें कि रिजल्ट जारी होने के कुछ घंटे पहले ही एजेंसी ने फाइनल आंसर की भी जारी कर दी थी, जिसमें 9 सवालों को ड्रॉप कर दिया गया है. यानी इन सवालों के नंबर सभी को दिए गए हैं.

JEE Mains Result 2026 Live Updates:

Feb 16, 2026 20:06 (IST)

JEE Main Session 1 Result 2026: रिजल्ट घोषित, दिल्ली के श्रेयस बने टॉपर, राजस्थान के शेरों का रहा जलवा

NTA द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के श्रेयस मिश्रा ने 100 पर्सेंटाइल हासिल कर लिस्ट में पहला स्थान पाया है. श्रेयस की इस सफलता से उनके परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है. लेकिन श्रेयस अकेले नहीं हैं, इस बार देश के अलग-अलग राज्यों से कुल 12 होनहारों ने 100 पर्सेंटाइल में जगह बनाकर परिवार और राज्य का नाम रोशन किया है.


100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले 12 छात्रों की लिस्ट

  1. श्रेयस मिश्रा - दिल्ली (एनसीटी)
  2. नरेंद्रबाबूगरी माहिथ- आंध्र प्रदेश
  3. शुभम कुमार- बिहार
  4. कबीर छिल्लर-राजस्थान
  5. चिरंजीब कर-राजस्थान
  6. भावेश पात्रा - ओडिशा
  7. अनय जैन- हरियाणा
  8. अर्णव गौतम-राजस्थान
  9. पासला मोहिथ-आंध्र प्रदेश
  10. माधव विरादिया-महाराष्ट्र
  11. पुरोहित निमय-गुजरात
  12. विवान शरद माहिश्वरी-तेलांगना

Feb 16, 2026 19:39 (IST)

JEE Main 2026 Result out : दिल्ली के श्रेयस ने किया Top

जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है. साथ ही टॉपर्स की भी लिस्ट NTA ने जारी कर दी है. जिसमें दिल्ली के श्रेयस मे टॉप किया है. इसके अलावा टॉपर्स लिस्ट में राजस्थान का साफ दबदबा देखने को मिला. इस बार तीन टॉपर्स राजस्थान से हैं जिनके नाम हैं- कबीर छिल्लर, चिरंजीब कर और अर्णव गौतम

Feb 16, 2026 19:20 (IST)

JEE MAIN Result out : यहां से करें डायरेक्ट रिजल्ट डाउनलोड

Feb 16, 2026 19:12 (IST)

JEE Main 2026 Result out : कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या nta.ac.in पर जाएं.
  • फिर होमपेज पर 'JEE Main 2026 Session 1 Result' वाले लिंक पर क्लिक करिए.
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर और Date of Birth डालिए.
  • अब आप Captcha भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करिए.
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, इसे डाउनलोड करके एक प्रिंट भी भविष्य के लिए निकाल लीजिए. 

JEE Main 2026 Result out : स्कोरकार्ड में क्या-क्या होगा?

  • सब्जेक्टवाइस (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) और कुल NTA पर्सेंटाइल स्कोर.
  • आपकी ऑल इंडिया रैंक (AIR) और कैटेगरी रैंक.
  • JEE Advanced के लिए क्वालीफाई होने का स्टेटस.

Feb 16, 2026 19:00 (IST)

JEE Main 2026 Result out: JEE Main का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें तुरंत चेक?

इंतजार हुआ खत्म! जेईई मेन 2026 का रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है. 

Feb 16, 2026 17:35 (IST)

JEE Main Result 2026 live updates : पिछले साल 11 फरवरी को रिजल्ट हुआ था जारी

पिछले साल, 2025 में, NTA ने 11 फरवरी को जनवरी सेशन के रिजल्ट अनाउंस किए थे. एग्जाम 22 जनवरी से 30 जनवरी तक हुआ था, और एजेंसी ने उस सेशन की फाइनल आंसर की से 12 सवाल हटा दिए थे.

Advertisement
Feb 16, 2026 16:52 (IST)

रिजल्ट जारी होने के बाद करें ये काम

JEE Main रिजल्ट जारी होने के बाद आपको सबसे पहले अपने नंबर देखने हैं, इसके बाद अपने रिजल्ट का एक प्रिंटआउट लेना है. देखना है कि आपने क्वालिफाई किया है या फिर नहीं, अगर नंबर कम आए हैं या फिर क्वालिफाई नहीं हुआ है तो आप सेशन-2 का फॉर्म एनटीए की वेबसाइट से भर सकते हैं. 

Feb 16, 2026 16:33 (IST)

JEE Main स्कोरकार्ड में क्या होगा?

JEE Main का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी होने वाला है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि स्कोरकार्ड में क्या क्या होगा. एनटीए की तरफ से जारी होने वाले स्कोरकार्ड में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स का परसेंटाइल स्कोर दिया जाएगा. इससे छात्रों को ये पता चल जाएगा कि ओवरऑल परसेंटाइल में उनके कितने नंबर हैं. 

Advertisement
Feb 16, 2026 16:15 (IST)

JEE Main सेशन-2 परीक्षा कौन दे सकता है?

जिन उम्मीदवारों ने सेशन 1 के लिए आवेदन किया था और सेशन 2 में भी हिस्सा लेना चाहते हैं, उन्हें अपने पिछले एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा. ऐसे उम्मीदवार केवल पेपर, परीक्षा का माध्यम, परीक्षा के शहरों का चयन कर सकते हैं और शुल्क का भुगतान कर सकते हैं. वहीं नए उम्मीदवारों को दिए गए शेड्यूल के मुताबिक नए सिरे से आवेदन करना होगा. 

Feb 16, 2026 16:05 (IST)

JEE Main सेशन-2 एग्जाम की डेट

एनटीए की तरफ से 1 फरवरी को जेईई मेन सेशन-2 की एग्जाम डेट भी जारी की गई थी. इसमें बताया गया था कि 2 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल तक परीक्षा आोयोजित की जाएगी. इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 25 फरवरी है. 

Advertisement
Feb 16, 2026 15:49 (IST)

JEE Main के लिए बनी कई फर्जी वेबसाइट, ऐसे करें पहचान

JEE Main का रिजल्ट जारी होने से पहले कई ऐसी फर्जी वेबसाइट भी बन गई हैं, जहां रिजल्ट देखने का दावा किया जा रहा है. ऐसी फर्जी वेबसाइट पर क्लिक करके आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है. आपको सिर्फ jeemain.nta.nic.in और  nta.ac.in पर रिजल्ट देखना है. इसके अलावा किसी भी लिंक पर क्लिक न करें. 

Feb 16, 2026 15:36 (IST)

कितने बजे जारी होगा JEE Main का रिजल्ट?

JEE Main के रिजल्ट का लाखों उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में कई लोग रिजल्ट की टाइमिंग भी सर्च कर रहे हैं. बता दें कि एनटीए की तरफ से सिर्फ तारीख बताई गई थी, रिजल्ट कितने बजे जारी किया जाएगा, इसका अपडेट नहीं दिया गया था. 

Advertisement
Feb 16, 2026 15:26 (IST)

JEE Main Result LIVE: कितने लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा?

JEE Main परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. पिछले कुछ सालों में ये आंकड़ा लगभग दोगुना हो चुका है. इस बार 14.50 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था. 

Feb 16, 2026 15:00 (IST)

JEE Main live Updates 2026 : NTA ने जी मेन की फाइनल आंसर की से 9 सवाल हटाए

रिजल्ट से ठीक पहले NTA ने फाइनल आंसर-की (Final Answer Key) जारी कर दी है. इस बार की सबसे बड़ी खबर यह है कि कुल 9 सवालों को फाइनल आंसर-की से हटा दिया गया है (Dropped Questions). नियमों के मुताबिक, जिन छात्रों की शिफ्ट में ये सवाल हटाए गए हैं, उन्हें इसके बोनस अंक (+4) दिए जाएंगे. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट देखने से पहले वेबसाइट पर जाकर फाइनल आंसर-की जरूर चेक कर लें.

Feb 16, 2026 14:37 (IST)

JEE Main 2026 Live Updates: रिजल्ट जारी होने के बाद नहीं होगी री-चेकिंग, NTA ने किया साफ

NTA ने साफ किया है कि रिजल्ट जारी होने के बाद दोबारा जांच या री-चेकिंग का कोई प्रावधान नहीं है. अगर आपका स्कोर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहता, तो निराश होने की जरूरत नहीं है. सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन अभी खुले हुए हैं, जिसके लिए आप फिर से तैयारी कर सकते हैं.

Feb 16, 2026 14:33 (IST)

JEE Main 2026 Live Updates: रिजल्ट देखने के लिए कैसे करें लॉगइन?

JEE Main का रिजल्ट देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत होती है, लेकिन जो लोग अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए हैं या फिर ये नहीं मिल रहा है तो उनके लिए दूसरे विकल्प भी मौजूद हैं. 

  1. सबसे पहले Forgot Application Number पर क्लिक करें
  2. यहां आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी, जिसमें- आपका नाम, पिता का नाम, डेट ऑफ बर्थ आदि शामिल होगा. 
  3. इसके बाद आपको एप्लीकेशन नंबर मेल या फिर फोन पर भेज दिया जाएगा. 

Feb 16, 2026 14:18 (IST)

JEE Mains 2026 Result TODAY Live: JEE टॉपर्स को मिलेगा टॉप आईआईटी में एडमिशन

जेईई मेन्स में टॉप करने वाले अभ्यर्थियों को देश के टॉप आईआईटी में पढ़ने का मौका मिलता है. यहां देख लीजिए भारत के टॉप-5 आईआईटी की लिस्ट...

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तिरुचिरापल्ली (NIRF रैंक 9)


नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, राउरकेला (NIRF रैंक 13)


नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर्नाटक, सुरथकल (NIRF रैंक 17)


नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कालीकट (NIRF रैंक 21)


नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वारंगल (NIRF रैंक 28)

Feb 16, 2026 14:07 (IST)

कब जारी होगी रैंक?

JEE Main 2026 के Session 2 की परीक्षा होने के बाद  NTA की तरफ से AIR यानी ऑल इंडिया रैंक जारी की जाएगी. इसमें पता चलेगा कि किन छात्रों ने इस बार जेईई में टॉप किया है. 

Feb 16, 2026 13:54 (IST)

ये रही JEE Main की फाइनल आंसर की

JEE Main आंसर की का पूरा पीडीएफ  

JEE Main Answer Key by mukeshbourai

Feb 16, 2026 13:39 (IST)

JEE Main की परीक्षा कब हुई थी

JEE Main 2026 सेशन 1 की परीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी तक आयोजित की गई थी. दो पालियों में हुई इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का रिजल्ट अब जारी किया जा रहा है. 

Feb 16, 2026 13:23 (IST)

रिजल्ट जारी होने में क्यों हो रही है देरी?

JEE Main रिजल्ट अब तक जारी नहीं हुआ है, सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी ज्यादा बज है. क्योंकि एनटीए की तरफ से कुछ ही घंटे पहले फाइनल आंसर की जारी की गई है, ऐसे में माना जा रहा है कि नतीजे शाम तक ही जारी किए जाएंगे. 

Feb 16, 2026 13:07 (IST)

JEE एडवांस्ड के रजिस्ट्रेशन होंगे शुरू

JEE Main का रिजल्ट आने के बाद अप्रैल में जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे. एनटीए की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 17 मई को ये परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद पास होने वाले उम्मीदवार आईआईटी में एडमिशन ले सकते हैं. 

Feb 16, 2026 13:00 (IST)

क्या है पिछले साल का ट्रेंड?

JEE Main रिजल्ट को लेकर पिछले साल के ट्रेंड की बात करें तो एनटीए की तरफ से शाम को ही नतीजे जारी किए जाते हैं, इसीलिए इस बार भी देर शाम तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है. 

Feb 16, 2026 12:40 (IST)

क्या फिर से टाल दिया जाएगा रिजल्ट?

JEE Main रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है. छात्र लगातार सर्च कर रहे हैं कि रिजल्ट कब आएगा. इससे पहले एक बार रिजल्ट की तारीख को बदला गया था, इसीलिए कुछ लोग सोशल मीडिया पर इसे लेकर सवाल पूछ रहे हैं. हालांकि एनटीए की तरफ से बताया गया है कि 16 फरवरी को ही नतीजे जारी किए जाएंगे. 

Feb 16, 2026 12:00 (IST)

JEE Main रिजल्ट देखने से पहले इस बात का रखें ध्यान

जेईई मेन्स के रिजल्ट के नाम पर आपसे ठगी भी हो सकती है. एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in, https://nta.ac.in पर ही नतीजे जारी होंगे, इसीलिए किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसे ध्यान से देख लें. 

Feb 16, 2026 11:47 (IST)

रिजल्ट से पहले लगा लें अपने मार्क्स का आइडिया

जेईई मेन का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी होगा, लेकिन इससे पहले छात्र फाइनल आंसर की से अपने जवाबों का मिलान करके स्कोरकार्ड का अंदाजा लगा सकते हैं. 

Feb 16, 2026 11:26 (IST)

इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्र हो जाएं तैयार, रिजल्ट का इंतजार होने वाला है खत्म

इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्रों का इंतजार बस खत्म ही होने वाला है. एनटीए की तरफ से कुछ ही देर में रिजल्ट जारी किया जा रहा है. 

Feb 16, 2026 11:18 (IST)

फाइनल आंसर की में हटाए गए 9 सवाल

जेईई मेन की फाइनल आंसर की में 9 सवालों को ड्रॉप किया गया है, इन सवालों को लेकर अभ्यर्थियों की तरफ से आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं. यानी इन सभी के पूरे नंबर दिए जाएंगे. 

Feb 16, 2026 11:10 (IST)

कुछ ही देर में आएगा JEE Main का रिजल्ट

फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब कुछ ही देर में जेईई मेन का रिजल्ट भी जारी होने वाला है. एनटीए की तरफ से बताया गया था कि 16 फरवरी को रिजल्ट जारी किया जाएगा. बताया जा रहा है कि कुछ घंटों बाद रिजल्ट लाइव हो सकता है. 

Feb 16, 2026 11:00 (IST)

JEE Main Answer Key हुई जारी

JEE Main के रिजल्ट से पहले एनटीए की तरफ से आंसर की जारी कर दी गई है. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. 

Feb 16, 2026 10:34 (IST)

JEE Main का रिजल्ट जारी होगा, लेकिन रैंकिंग नहीं होगी जारी

जेईई मेन का रिजल्ट आज जारी होगा, लेकिन इसकी रैंकिंग अभी जारी नहीं की जाएगी. अप्रैल में होने वाले दूसरे सेशन के बाद एनटीए रैंक जारी करेगा. 

Feb 16, 2026 10:06 (IST)

कहां जारी होगा JEE Main रिजल्ट?

JEE Main Result का इंतजार कर रहे तमाम छात्रों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in को फॉलो करते रहना चाहिए. यहीं रिजल्ट जारी किया जाएगा. 

Feb 16, 2026 09:45 (IST)

JEE Main के बाद क्या होगा?

JEE Main का रिजल्ट जारी होने वाला है, अब सवाल है कि जेईई पास करने के बाद आगे क्या होगा. जिन छात्रों ने जेईई क्वालिफाई किया होगा, वो जेईई एडवांस के लिए एलिजिबल होंगे. वहीं इसी रिजल्ट के आधार पर छात्र इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं. 

Feb 16, 2026 09:35 (IST)

JEE Main आंसर की कैसे कर सकते हैं चेक?

JEE Main आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं, इसके बाद JEE Main Final Answer Key 2026 पर क्लिक करें और यहां लॉगइन करने के बाद आप आंसर की देख सकते हैं. 

Feb 16, 2026 08:49 (IST)

JEE Main रिजल्ट से पहले आएगी फाइनल आंसर की

जेईई मेन के रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है. रिजल्ट से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से फाइनल आंसर की जारी की जाएगी. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप इसे देख सकते हैं. 

Featured Video Of The Day
USA vs Iran: Hormuz में अब जंग होगी आर-पार! US का ईरान को अल्टीमेटम, क्या तेल की सप्लाई बंद होगी?