3 hours ago

NTA live updates : देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, JEE Main 2026 के नतीजों का इंतजार खत्म होने वाला है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को परिणाम घोषित होने की पूरी संभावना है. लाखों छात्र अब अपनी मेहनत का फल देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यही स्कोर तय करेगा कि उन्हें NIT, IIIT या किसी अन्य प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में दाखिला मिलेगा या नहीं. 

यह भी पढ़ें- JEE Main 2026 कट-ऑफ और रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, जानिए क्या कहता है पिछले 5 साल का ट्रेंड

IIT की राह

JEE Main सिर्फ एक परीक्षा नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे कठिन एग्जाम्स में से एक 'JEE Advanced' की सीढ़ी भी है. अगर आप IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) में पढ़ने का सपना देख रहे हैं, तो आपको निम्नलिखित मानकों को पूरा करना होगा-

टॉप रैंकिंग

केवल वही उम्मीदवार JEE Advanced 2026 के लिए पात्र होंगे, जो JEE Main के पेपर-1 में टॉप 2,50,000 रैंक (सभी श्रेणियों को मिलाकर) के भीतर आएंगे.

आयु सीमा

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर 2001 या उसके बाद का होना चाहिए. SC, ST और PwD उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी गई है.

प्रयासों की संख्या

एक छात्र लगातार दो वर्षों में अधिकतम दो बार ही JEE Advanced दे सकता है.

12वीं की परीक्षा

छात्र ने पहली बार 2025 या 2026 में अपनी 12वीं की परीक्षा दी हो.

JEE MAIN SESSION 2 2026 LIVE UPDATES

Apr 19, 2026 16:41 (IST)

JEE Main 2026 Session 2 Result LIVE : रिजल्ट कैसे चेक करें?

NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

'JEE Main 2026 Result' लिंक पर क्लिक करें.

अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.

स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें.

यह परिणाम न केवल आपकी रैंक बताएगा, बल्कि यह भी स्पष्ट करेगा कि आप JEE Advanced के लिए क्वालीफाई हुए हैं या नहीं. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग और आगे की प्रक्रिया के लिए अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें.

Apr 19, 2026 16:33 (IST)

JEE Main 2026 Live Updates: कल इन 2 लिंक्स पर जारी हो सकता है Result

JEE Main 2026 का रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in पर उपलब्ध होगा. JEE Main 2026 के रिजल्ट घोषित होने से पहले, उम्मीदवार अपनी रैंक का अनुमान लगाने के लिए JEE Main 2026 रैंक प्रेडिक्टर देख सकते हैं.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War के बीच में Trump और पोप की लड़ाई क्यों शुरु हुई? | Iran vs America War | NDTV India