JEE मेन सेशन 1 का रिजल्ट 16 फरवरी को होगा जारी, इस लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड

JEE Main पास करने के बाद छात्र देशभर के एनआईटी, आईआईटी और सरकारी संस्थानों में एडमिशन ले सकते हैं. कई नामी प्राइवेट कॉलेज में जेईई रैंकिंग के हिसाब से एडमिशन मिलता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
JEE Main 2026 एग्जाम का रिजल्ट जारी होते ही JEE की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव होगा.

JEE Main Session 1 2026 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 16 फरवरी, 2026 को जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन सेशन 1 का रिजल्ट जारी करेगी. जिन भी स्टूडेंट्स ने ये परीक्षा दी है, वो ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से रिजल्ट चेक किया जा सकता है. NTA के नोटिफिकेशन के अनुसार स्कोर का कोई री-इवैल्यूएशन या री-चेकिंग नहीं होगा. साथ ही जो उम्मीदवार  परीक्षा के दौरान अनफेयर मीन्स प्रैक्टिस (UMP) का इस्तेमाल करते पाए गए, उनके रिजल्ट जारी नहीं किए जाएंगे.

JEE Main 2026 के स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स सरकारी और प्राइवेट इंस्टीट्यूशन्स में BE/BTech, BArch और BPlanning जैसे अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन के आवेदन कर सकते हैं.

JEE Main 2026 एग्जाम का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

JEE Main 2026 एग्जाम का रिजल्ट जारी होते ही JEE की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाएगा.

  1. ऑफिशियल वेबसाइट के होमपेज पर, "कैंडिडेट एक्टिविटी" बोर्ड के अंदर "JEE Main Session 1 Result 2026" पर क्लिक करें.
  2. एक नया पेज खुलेगा. जिसमें अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें दें.
  3.  इसके बाद "सबमिट" पर क्लिक करें और फिर "रिजल्ट" सेक्शन पर क्लिक करें.
  4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  5. अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें.

JEE Main पास करने के बाद छात्र देशभर के एनआईटी, आईआईटी और सरकारी संस्थानों में एडमिशन ले सकते हैं. कई नामी प्राइवेट कॉलेज में जेईई रैंकिंग के हिसाब से एडमिशन मिलता है. JEE Main कुल तीन बार दिया जा सकता है. JEE Main पास करने वासे छात्र JEE Advanced दे सकते हैं. JEE Advanced में जो लोग अच्छा स्कोर हासिल करते हैं, उन्हें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs) में एडमिशन मिलता है.

NTA द्वारा आयोजित जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (मेन) 2026, 21 से 30 जनवरी, 2026 के बीच हुए थे. ये परीक्षा दो शिफ्टों में हुई थी. सुबह की शिफ्ट- 9 बजे से 12 बजे तक की थी. जबकि शाम की शिफ्ट- दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक की थी. 

Featured Video Of The Day
IND vs PAK T20 World Cup: कल खेला जाएगा भारत-PAK का मैच, Sri Lanka पहुंची Team India # Cricket | DTV