JEE Main Result 2026: बस कुछ ही देर में आने वाला है जेईई मेन का रिजल्ट, NTA ने तारीख को लेकर दिया बड़ा अपडेट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर-की अपलोड करने की पूरी तैयारी कर चुका है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रिजल्ट आने से ठीक पहले या उसके साथ ही 'फाइनल आंसर-की' जारी की जाएगी.

JEE Main 2026 Result Updates: देश के सबसे बड़े इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम यानी जेईई मेन 2026 (JEE Main 2026) के पहले सेशन का रिजल्ट अब किसी भी वक्त जारी हो सकता है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर-की अपलोड करने की पूरी तैयारी कर चुका है.

यह भी पढ़ें- UPPSC Interview 2024: कल से शुरू हो रहे हैं यूपी पीसीएस के इंटरव्यू, पहली बार में सफलता पाने के लिए अपनाएं ये धाकड़ रणनीति

रिजल्ट की तारीख को लेकर क्या है ताजा खबर?

पहले चर्चा थी कि रिजल्ट 12 फरवरी को आएगा, लेकिन अब ताजा अपडेट के मुताबिक, रिजल्ट 16 फरवरी 2026 तक घोषित किया जा सकता है. एनटीए के सूत्रों का कहना है कि कॉपियों की जांच और स्कोर तैयार करने का काम लगभग पूरा हो गया है. हालांकि, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह पर यकीन न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट ही चेक करें.

फाइनल आंसर-की है बहुत जरूरी

रिजल्ट आने से ठीक पहले या उसके साथ ही फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी. यह  इसलिए जरूरी है क्योंकि इसी के आधार पर आपका फाइनल स्कोर तय होता है. छात्रों ने जो आपत्तियां दर्ज कराई थीं, उन्हें सुलझाने के बाद एनटीए इसे जारी करता है. एक बार यह जारी हो गई, तो फिर इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा.

अपना रिजल्ट कैसे चेक करें? 

  • सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर 'JEE Main 2026 Session 1 Scorecard' वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और Date of Birth भरें.
  • स्क्रीन पर दिखने वाला सिक्योरिटी पिन (कैप्चा) भरें और 'Submit' बटन क्लिक कर दें.
  • आपका रिजल्ट और ऑल इंडिया रैंक स्क्रीन पर आ जाएगी. फिर इसे डाउनलोड कर लीजिए.
Featured Video Of The Day
Child Marriage Free India: West Bengal के आगामी Assembly Elections का मुद्दा बनेगा 'बाल विवाह'? NDTV