JEE Main 2026 सेशन 1 की परीक्षा देने के बाद ज्यादातर स्टूडेंट्स यही जानना चाहते हैं कि उनके कितने मार्क्स बन रहे हैं, पर्सेंटाइल क्या रह सकती है और रैंक का मोटा-मोटा अंदाजा क्या होगा. इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए JEE Main 2026 स्कोर कैल्युलैटर काम आता है. जिसकी मदद से उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर से जुड़ी पूरी तस्वीर समझ सकते हैं. इसके लिए सबसे जरूरी चीज है JEE Main Answer Key और रिस्पॉन्स शीट. जब तक ये दोनों उपलब्ध नहीं होंगी, स्कोर कैलकुलेट करना संभव नहीं है.
रिस्पॉन्स शीट में उम्मीदवार ने परीक्षा के दौरान कौन से जवाब चुने थे, इसकी पूरी जानकारी होती है. वहीं Answer Key में सभी सवालों के सही जवाब दिए जाते हैं. इन्हीं दोनों को मिलाकर JEE Main स्कोर कैल्युलेटर संभावित स्कोर निकालता है.
JEE Main 2026 के लिए कई थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म पर स्कोर कैलकुलेटर उपलब्ध हैं. ये टूल NTA की ओर से अपनाई जाने वाली नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को ध्यान में रखकर काम करते हैं. उम्मीदवार JEE Main Marks Calculator 2026 के जरिए यह समझ सकते हैं कि उनका स्कोर किस रेंज में आ सकता है. हालांकि यह स्कोर फाइनल नहीं होता. असली और आधिकारिक स्कोर जानने के लिए JEE Main Result का इंतजार करना जरूरी है.
Percentile कैलकुलेट कैसे करें
JEE Main 2026 Score Calculator से Percentile निकालने का तरीका भी बताया गया है. Percentile नॉर्मलाइजेशन के बाद तय होती है. इसमें उस शिफ्ट में परीक्षा देने वाले कुल उम्मीदवारों की संख्या और बराबर या कम स्कोर करने वाले उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर Percentile कैलकुलेट की जाती है. इसके लिए उम्मीदवार को अपना संभावित स्कोर, परीक्षा की तारीख और सेशन दर्ज करना होता है, जिसके बाद अनुमानित पर्सेंटाइल सामने आती है.
स्कोर व पर्सेंटाइल कैलकुलेट करने के बाद उम्मीदवार इसके आधार पर रैंक का अंदाज़ा भी लगा सकते हैं. इससे स्टूडेंट्स यह समझ पाते हैं कि उनकी रैंक किस रेंज में रह सकती है और उसी आधार पर यह तय कर सकते हैं कि उन्हें JEE Main Session 2 के लिए अप्लाई करना चाहिए या नहीं.
ऐसे कर सकते हैं नंबर कैल्कुलेट
अगर कोई उम्मीदवार खुद से स्कोर कैलकुलेट करना चाहता है, तो इसके लिए उसे Response Sheet और प्रोविजनल Answer Key डाउनलोड करनी होगी. इसके बाद JEE Main की तय मार्किंग स्कीम के आधार पर स्कोर निकालना होता है. यह स्कीम MCQ और Numerical Value Questions दोनों पर लागू होती है. मार्किंग स्कीम के मुताबिक, हर सही जवाब पर 4 अंक मिलते हैं. गलत जवाब देने पर 1 अंक काटा जाता है. जिन सवालों को छोड़ा गया है, उन पर कोई अंक नहीं मिलता.
JEE Main Marks Calculator से जुड़े कुछ जरूरी पॉइंट्स भी ध्यान में रखने चाहिए. यह एक अनुमान देने वाला टूल है, इसलिए इससे निकला स्कोर जरूरी नहीं कि फाइनल रिजल्ट से पूरी तरह मैच करे. ज्यादा ट्रैफिक होने पर वेबसाइट स्लो या क्रैश भी हो सकती है, ऐसे में थोड़ी देर बाद दोबारा कोशिश करने की सलाह दी जाती है. साथ ही सही रिजल्ट के लिए Response Sheet को सही तरीके से अपलोड करना जरूरी है.
स्कोर कैलकुलेट करने के बाद उम्मीदवारों को JEE Main 2026 Session 1 के रिजल्ट का इंतजार करना होगा. NTA की ओर से यह रिजल्ट 12 फरवरी तक jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा. अगर अनुमानित स्कोर उम्मीद के मुताबिक नहीं आता है, तो उम्मीदवार Session 2 के लिए अप्लाई कर सकते हैं और बेहतर स्कोर के लिए तैयारी कर सकते हैं.
JEE Main 2026 Session 1 की Expected Cut Off भी सामने आई है. Unreserved कैटेगरी के लिए कट ऑफ 93 से 94 के बीच रह सकती है. General EWS के लिए 81 से 82, OBC NCL के लिए 80 से 81, SC के लिए 61 से 62, ST के लिए 48 से 49 और PwD(Persons with Disabilities) कैटेगरी के लिए 0 से 1 के बीच कट ऑफ रहने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- NEET नहीं निकला तो क्या? 12वीं के बाद मेडिकल डिग्री पाने के 5 शानदार विकल्प