NTA नई दिल्ली का ऐतिहासिक कदम, जनवरी और अप्रैल सेशन की सभी शिफ्टों के महत्वपूर्ण आंकड़ों की दी जानकारी

एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (National Testing Agency), नई दिल्ली की और से जारी किए गए जेईई मेन, 2026 (JEE-Main 2026) आंकड़ों का विश्लेषण कर बताया कि 5 अप्रैल की शिफ्ट-1 में सर्वाधिक 4 विद्यार्थियों ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जनवरी सेशन में 10 हजार विद्यार्थी हर शिफ्ट अधिक शामिल हुए थे.

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (National Testing Agency) ने परीक्षा परिणामों की घोषणा में पारदर्शिता लाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए जेईई-मेन, 2026 (JEE-Main 2026) जनवरी और अप्रैल सेशन की सभी शिफ्टों के महत्वपूर्ण आंकड़ों की विस्तृत जानकारी जारी की है. इससे पूर्व एनटीए-नई दिल्ली द्वारा आयोजित की जाने वाली जेईई मेन परीक्षा के इतिहास में इस प्रकार के आंकड़े जारी नहीं किए गए. एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि एनटीए-नई दिल्ली की ओर से जारी की गई 48-पेजों की एक रिपोर्ट में जनवरी-सेशन की 10-शिफ्टों और अप्रैल-सेशन की 9-शिफ्टों में सम्मिलित विद्यार्थियों की संख्या, 100 परसेंटाईल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या तथा 99.9992186/99.9991143/-परसेंटाइल से 0.0000000-परसेंटाईल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी दी गई है.

देव शर्मा ने बताया कि एनटीए-नई दिल्ली की और से साझा की गई जानकारी के अनुसार जनवरी-शिफ्ट में औसतन 1 लाख 34 हजार विद्यार्थी प्रति शिफ्ट और अप्रैल-शिफ्ट में 1 लाख 24 हजार विद्यार्थी हर शिफ्ट में शामिल हुए थे. जनवरी सेशन में 10 हजार विद्यार्थी हर शिफ्ट अधिक सम्मिलित हुए हैं.

क्या बदल गई है 100 परसेंटाइल विद्यार्थियों की संख्या?

देव शर्मा ने बताया आंकड़ों के अनुसार 28 विद्यार्थियों ने‌ 100 परसेंटाइल प्राप्त किया है. जबकि परीक्षा परिणाम जारी किए जाने के दौरान जारी किए गए आंकड़ों में 100 परसेंटाईल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 26 थी. लेकिन इन आंकड़ों से भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है. क्योंकि 2-विद्यार्थी ऐसे हैं जो जनवरी और अप्रैल-सेशन दोनों में शामिल हुए और दोनों सेशंस में ही 100 परसेंटाईल प्राप्त किया है.

अप्रैल, शिफ्ट-1 से  रहे 100 परसेंटाइल प्राप्त करने वाले सबसे ज्यादा उम्मीदवार

देव शर्मा ने जारी किए गए आंकड़ों का विश्लेषण कर बताया कि 5 अप्रैल की शिफ्ट 1 में सर्वाधिक 4 विद्यार्थियों ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किया है. 100 परसेंटाइल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की शिफ्टवार संख्या इस प्रकार है-

Advertisement

शिफ्ट- 1 में 100 परसेंटाइल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या- 

1) 5-अप्रैल शिफ्ट- 1/4-विद्यार्थी 
2) 2-अप्रैल शिफ्ट-2/3-विद्यार्थी
3) 24-जनवरी शिफ्ट-2/3-विद्यार्थी
4) 4-अप्रैल शिफ्ट-1/2-विद्यार्थी
5) 6-अप्रैल शिफ्ट-1/2-विद्यार्थी
6) शेष सभी 14-शिफ्टों में प्रत्येक से/1-विद्यार्थी

दो विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्होंने जनवरी तथा अप्रैल सेशन दोनों में ही 100-परसेंटाइल प्राप्त किया.

ये भी पढ़ें-JEE Main के 26 टॉपर्स में अकेली लड़की, जानिए कौन है Mallavarapu Aasna और कैसे की तैयारी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Tehran में धमाकों का सच क्या है? अमेरिका पर बड़ा हमला करेगा ईरान? | Donald Trump