46 minutes ago

JEE Advanced 2026 Result OUT Live: JEE Advanced 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की की ओर से रिजल्ट जारी किया गया है. जारी रिजल्ट के अनुसार इस साल  IIT दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने JEE Advanced 2026 में पहला स्थान हासिल किया है. जिन भी उम्मीदवारों ने इस साल JEE Advanced 2026 की परीक्षा दी है, वो ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.  जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी होने के साथ ही JoSAA काउंसलिंग भी शुरू हो गई है.

कैसे चेक करें रिजल्ट

  1. जेईई एडवांस्ड रिजल्ट को https://jeeadv.ac.in/ पर जारी किया गया है.
  2. रिजल्ट चेक करने के लिए https://jeeadv.ac.in/ के लिंक पर जाएं.
  3. यहां पर आपको होम पेज पर ही JEE (Advanced) 2026 out लिखा हुआ दिखेगा, इसपर क्लिक कर दें.
  4. जिसके बाद एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर पूछी गई जानकारी भर दें. रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा.

JEE Advanced Result 2026 Live Updates:

Jun 01, 2026 08:29 (IST)

JEE Advanced 2026 Cut Off: जेईई एडवांस्ड 2026 कट ऑफ आउट क्या रही?

JEE Advanced 2026 Cut Off:  कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) कैटेगरी के उम्मीदवारों की Cut Off 92 कुल अंक गई है.

Jun 01, 2026 08:00 (IST)

JEE Advanced 2026 Toppers: आरोही देशपांडे ने कितने अंक हासिल किए

JEE Advanced 2026 Toppers: महिलाओं में टॉप करने वाली आरोही देशपांडे ने 360 अंकों में से 280 अंक हासिल किए हैं.

Jun 01, 2026 07:33 (IST)

JEE Advanced Result Live: JoSAA काउंसलिंग कब से होगी शुरू

योग्य उम्मीदवार 2 जून, 2026 से शुरू होने वाली JoSAA काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं.

Jun 01, 2026 07:23 (IST)

JEE Advanced Result 2026 के बाद क्या? जानें JoSAA Counselling और AAT 2026 का पूरा शेड्यूल

JEE Advanced के रिजल्ट के अनुसार दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है. वहीं लड़कियों में दिल्ली जोन की ही आरोही देशपांडे ने पहला स्थान हासिल किया है. जिन्होंने 280 अंकों के साथ AIR 77 हासिल की है. इस साल कुल 56,880 उम्मीदवार पास हुए हैं.

Advertisement
Jun 01, 2026 07:08 (IST)

महिला में आरोही देशपांडे ने किया टॉप

JEE Advanced  के रिजल्ट के अनुसार दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल  किया है. वहीं लड़कियों में आरोही देशपांडे ने पहला स्थान हासिल किया है.  जिन्होंने 280 अंकों के साथ AIR 77 हासिल किए हैं.

Jun 01, 2026 06:54 (IST)

JEE Advanced 2026 Result OUT : कब से शुरू होगी JoSAA काउंसलिंग

JEE Advanced 2026 Result OUT: JEE Advanced 2026 रिजल्ट के बाद अब JoSAA काउंसलिंग शुरू हो जाएगी.  सभी योग्य उम्मीदवारों JoSAA काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे.

Advertisement
Jun 01, 2026 06:51 (IST)

JEE Advanced Result 2026 (OUT) Live: सुबह 2 बजे जारी किया गया रिजल्ट

JEE Advanced Result 2026 (OUT) Live: JEE Advanced 2026 के रिजल्ट को 1 जून को सुबह 10 बजे के करीब जारी किया जाना था. लेकिन इसे 1 जून सुबह 2 बजे के करीब ही जारी कर दिया गया.

Jun 01, 2026 06:50 (IST)

JEE Advanced Result 2026 (OUT) Live: 56,880 उम्मीदवारों ने पास की परीक्षा

JEE Advanced Result 2026 (OUT) Live: JEE Advanced 2026 के लिए इस साल कुल 187,389 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था. जिनमें से 179,694 उम्मीदवार ने ये परीक्षा दी थी. ये एग्जाम देशभर में 17 मई, 2026 को आयोजित हुआ था.  JEE Advanced 2026 रिजल्ट के अनुसार परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों में से 56,880 उम्मीदवारों ने इसे पास किया है. 

Jun 01, 2026 06:45 (IST)

JEE Advanced Result Live: किसने किया टॉप

JEE Advanced Result Live: IIT के अनुसार, IIT दिल्ली ज़ोन के शुभम कुमार ने JEE Advanced 2026 में टॉप किया है. जबकि दूसरे नंबर पर कबीर छिल्लर और जतिन चाहर रहे. दोनों ही IIT दिल्ली ज़ोन से हैं.

Jun 01, 2026 06:38 (IST)

JEE Advanced Result Live: इस लिंक पर जाकर चेक करें रिजल्ट

JEE Advanced Result Live:  https://cdata.jeeadv.ac.in/result2026/ लिंक पर जाकर उम्मीदवार अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Featured Video Of The Day
दिल्ली-कोलकाता में महंगा हुआ कमर्शियल सिलिंडर, 5KG सिलिंडर भी 11 रुपये महंगा