दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान IPS संतोष सिंह के हाथ में, छत्तीसगढ़ के 11 ज‍िलों में कंट्रोल क‍िया क्राइम

छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर CISF में DIG के रूप में पदस्थ संतोष सिंह अब दिल्ली मेट्रो की लाइनों और लाखों यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का नेतृत्व करेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
छत्तीसगढ़ के आईपीएस संतोष सिंह ने संभाला दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान
NDTV

दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस संतोष सिंह के हाथ में है. वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर द‍िल्‍ली में तैनात आईपीएस संतोष सिंह दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) में सीआईएसएफ के डीआईजी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं. वर्ष 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को उनके सुरक्षा प्रबंधन के अनुभव और प्रशासनिक दक्षता के चलते दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो की लाइनों और लाखों यात्रियों की सुरक्षा का दायित्व दिया गया है.

दिल्ली मेट्रो के 271 स्टेशन

बता दें क‍ि प्रतिष्ठित दिल्ली मेट्रो 271 स्टेशनों वाली एक त्वरित परिवहन प्रणाली है, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली तथा उससे सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाज‍ियाबाद और हरियाणा के गुरुग्राम व फर‍ीदाबाद जैसे शहरों को जोड़ती है. हाल ही में 17 सितंबर को दिल्ली मेट्रो ने एक दिन में लगभग 82.45 लाख यात्रियों की आवाजाही दर्ज कर नया रिकॉर्ड बनाया था.

नौ जिलों में एसपी/एसएसपी का अनुभव

आईपीएस संतोष सिंह छत्तीसगढ़ के नौ जिलों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, कोरिया, रायगढ़, महासमुंद, नारायणपुर और कोंडागांव में एसपी/एसएसपी के पद पर कार्य कर चुके हैं. साफ छव‍ि वाले आईपीएस संतोष सिंह अपनी परिपक्व और संवेदनशील पुलिसिंग के साथ-साथ सामुदायिक पुलिसिंग के नवाचारों के लिए भी जाने जाते हैं. 

इसके अलावा वे सुकमा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) तथा दुर्ग में नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं. वर्तमान तैनाती से पहले वे हैदराबाद में डीआईजी साउथ ज़ोन-2 के रूप में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के औद्योगिक एवं रणनीतिक प्रतिष्ठानों के साथ-साथ पूर्वी तट के बंदरगाहों की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. 

यह भी पढ़ें- IPS रवीना त्यागी की व‍िदाई पर भावुक हुई स‍िपाही, 'मैडम न जाओ...' गीत फिर वायरल 

Advertisement
Featured Video Of The Day
दिल्ली में जबरदस्त 'किलेबंदी'! 38,000 जवान तैनात
Topics mentioned in this article
IPS
Delhi Metro
Chhattigarh