- IPS कुहू गर्ग ने UPSC CSE पास कर 2024 बैच में भारतीय पुलिस सेवा में चयन प्राप्त किया
- कुहू गर्ग को SVPNPA स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और बेस्ट इन ड्रिल सम्मान से नवाजा गया
- कुहू गर्ग ने शारीरिक कठिनाइयों को पार कर के तेलंगाना के हैदराबाद स्थित अकादमी में प्रशिक्षण पूरा किया
भारतीय पुलिस सेवा में साल 2024 बैच की आईपीएस कुहू गर्ग ने इतिहास रचा तो वे भावुक हो गईं और अपने दिल के जज्बातों को सोशल मीडिया बयां कर दिया. कुहू गर्ग वो लेडी अफसर है, जिसने में शारीरिक दिक्कतों को मात देकर संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास की और ट्रेनिंग के लिए तेलंगाना के लिए हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में पहुंची. यहां पर हाल ही आयोजित प्रोबेशनर्स आईपीएस के 78 आरआर बैच की पासिंग आउट परेड का हिस्सा बनीं.
कुहू गर्ग को आईपीएस एसोसिएशन के स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और बेस्ट इन ड्रिल सम्मान से नवाजा गया. Photo Credit: ips kuhu garg Instagram
SVPNPA में 17 अक्टूबर 2026 को आयोजित पासिंग आउट परेड में गुजरात कैडर की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी कुहू गर्ग को आईपीएस एसोसिएशन के स्वॉर्ड ऑफ़ ऑनर और बेस्ट इन ड्रिल से सम्मानित किया गया. कुहू गर्ग उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी आईपीएस अशोक कुमार की बेटी हैं. बेटी की सफलता पर पिता ने भी सोशल मीडिया पर अपनी भावनाए शेयर की थी. अब खुद कुहू गर्ग पोस्ट सामने आई है.
कुहू गर्ग ने SVPNPA पासिंग आउट परेड की फोटो व वीडियो शेयर करते हुए अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि '' यह सीखे गए सबक, पार की गई चुनौतियों और उन कमाल के लोगों के बारे में है जिन्होंने इसे कामयाब बनाया. मैं अपने इंस्ट्रक्टर्स का उनके गाइडेंस के लिए, अपने कोर्समेट्स के साथ उनके साथ के लिए और अपने परिवार के लगातार सपोर्ट के लिए शुक्रगुज़ार हूं.''
आईपीएस कुहू गर्ग ने आगे लिखा कि ''मैंने जो कुछ भी हासिल किया है, उसका कुछ हिस्सा उन लोगों का भी है जो मेरे साथ खड़े रहे और मुझे हर दिन बेहतर बनने में मदद की. एक कभी न भूलने वाला चैप्टर, शुक्रगुज़ारी से भरा दिल, और अभी भी बहुत लंबा सफ़र तय करना है क्योंकि मैं लोगों की सेवा में अपना पहला कदम उठा रही हूं."
यह भी पढ़ें- SVPNPA में 78 RR दीक्षांत परेड में 151 अफसरों में छा गईं IPS कुहू गर्ग व अरुषि शर्मा, देखें तस्वीरें
आईपीएस कुहू गर्ग की इंस्टाग्राम पोस्ट. Photo Credit: ips kuhu garg Instagram
IPS कुहू गर्ग का जीवन परिचय
आईपीएस अधिकारी कुहू गर्ग का जन्म 22 सितंबर 1998 को हुआ. इनका परिवार मूल रूप से हरियाणा के पानीपत जिले के छोटे से गांव कुराना का रहने वाला है. कुहू गर्ग ने उत्तराखंड कैडर में आईपीएस की पोस्टिंग के चलते सेंट थॉमस कॉलेज, देहरादून से शुरुआती शिक्षा प्राप्त की. कुहू गर्ग ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी भी रह चुकी हैं. संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2023 में ऑल इंडिया रैंक 178 हासिल कर 2025 में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयनित हुईं.
यह भी पढ़ें- IPS कुहू गर्ग को SVPNPA में स्वॉर्ड ऑफ ऑनर, भावुक हुए पूर्व DGP पिता, बोले-'आंखों में गर्व के आंसू'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं