15 अगस्त पर नहीं रहेगी छुट्टी, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस राज्य में खुले रहेंगे स्कूल

15 अगस्त के मौके पर हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल खुले रहेंगे. राज्य सरकार ने शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिया है कि इस मौके पर सांस्कृतिक और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर सभी सरकारी स्कूल खुले रहेंगे.

हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल 15 अगस्त को खुले रहने वाले हैं. अन्य राज्यों की तरह स्वतंत्रता दिवस पर इस राज्य में स्कूल बंद नहीं रहने वाले हैं. राज्य सरकार ने शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से जुड़े आयोजन करें और ये सुनिश्चित करें कि इस दौरान बच्चे स्कूल में जरूर आएं. स्कूल शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को  ये आदेश जारी किया है. जारी किए गए आदेश में स्कूल शिक्षा निदेशालय ने कहा है, सभी जिला उपनिदेशकों (प्राथमिक और उच्च) और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया जाता है कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी सरकारी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस सम्मान और उत्साह के साथ मनाया जाए.

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर सरकारी स्कूल झंडा फहराने के समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से जुड़ी अन्य गतिविधियां आयोजित करेगा. निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों से यह भी कहा कि वे अपने-अपने जिलों के स्कूलों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी करें और यह सुनिश्चित करें कि स्वतंत्रता दिवस पर सभी सरकारी स्कूल खुले रहें. जारी आदेश में इस बात पर जोर दिया गया है कि हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय त्योहार उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया जाना चाहिए.

क्या अन्य राज्यों में भी खुलेंगे स्कूल?

फिलहाल हिमाचल प्रदेश सरकार ने ही इसी तरह का आदेश दिया है. अभी तक किसी ओर राज्य की तरफ से ऐसा कोई आदेश सामने नहीं है. बता दें कि आमतौर पर स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों की छुट्टी ही होती है.

दूसरी ओर न्यू इंग्लैंड के सबसे पुराने और सबसे बड़े भारतीय-अमेरिकी नागरिक संगठनों में से एक 'इंडिया एसोसिएशन ऑफ़ ग्रेटर बोस्टन' (IAGB) ने भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई सामुदायिक कार्यक्रमों की घोषणा की है. ये कार्यक्रम अगस्त में होंगे.

Advertisement

ये भी पढ़ें- कौन हैं Meta इंडिया के चीफ अरुण श्रीनिवास, जिनके खिलाफ दर्ज हुई FIR

Featured Video Of The Day
जंतर-मंतर पर खून से सनी वर्दी और बेटी का दर्द! पुलिस परिवारों ने खोली पोल
Topics mentioned in this article
Independence Day
Himachal Pradesh School
Himachal Pradesh School Closed