कौन है IITian बाबा की पत्नी प्रीतिका, पति के साथ मिलकर 'श्री यूनिवर्सिटी' खोलने का है प्लान

IITian बाबा अभय सिंह ने बेंगलुरु की इंजीनियर प्रीतिका से रचाई शादी. जानें कौन है प्रीतिका और क्या है दोनों का 'श्री यूनिवर्सिटी' बनाने का प्लान.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
शादी के बाद यह कपल केवल गृहस्थी नहीं बसा रहा, बल्कि सनातन संस्कृति और आधुनिक विज्ञान को जोड़ने के मिशन पर है.

IITian Baba Wedding: महाकुंभ 2025 से दुनिया भर में सुर्खियां बटोरने वाले IITian बाबा यानी अभय सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका संन्यास नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी का एक बड़ा फैसला है. जी हां, IIT बॉम्बे से पढ़े अभय सिंह ने बेंगलुरु की रहने वाली इंजीनियर प्रीतिका के साथ शादी रचा ली है. इसका खुलासा सोमवार यानी 6 अप्रैल 2026 को झज्जर में अपनी पत्नी के साथ पहुंचे पर हुआ.

मंदिर में फेरे और कोर्ट मैरिज

अभय सिंह और प्रीतिका ने 15 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के मौके पर हिमाचल प्रदेश के अघंजर महादेव मंदिर में सात फेरे लिए थे. इसके बाद 19 फरवरी को दोनों ने कानूनी रूप से कोर्ट मैरिज भी की. फिलहाल यह जोड़ा हिमाचल की खूबसूरत वादियों (धर्मशाला) में रह रहा है.

श्री यूनिवर्सिटी खोलने का है सपना

प्रीतिका मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं और पेशे से इंजीनियर हैं. शादी के बाद यह कपल केवल गृहस्थी नहीं बसा रहा, बल्कि सनातन संस्कृति और आधुनिक विज्ञान को जोड़ने के मिशन पर है. अभय सिंह ने बताया कि उनका सपना 'श्री यूनिवर्सिटी' खोलना है. यह एक ऐसी जगह होगी जहां पुरानी परंपराओं के अनुसार साधना सिखाई जाएगी.

3 लाख की नौकरी छोड़ बने थे बाबा

बता दें अभय सिंह हरियाणा के झज्जर के रहने वाले अभय सिंह का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने कनाडा में 3 लाख रुपये महीने की नौकरी की. लेकिन 2021 के लॉकडाउन ने उनकी सोच बदल दी. भारत लौटकर उन्होंने अध्यात्म की राह चुनी और काशी के गुरु सोमेश्वर पुरी से दीक्षा लेकर महाकुंभ पहुंचे, जहां वे IITian बाबा के नाम से मशहूर हुए. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- IIT बाबा के पास इन डिग्रियों की है भरमार, टॉपरों की पसंदीदा कॉलेज से की पढ़ाई, करोड़ों का मिलता यहां पैकेज

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | बीवी Vs बीवी पर बहस कविताएं सुनाने लगे कांग्रेस प्रवक्ता फिर.. | Sawaal India Ka