IIT रूड़की ने GATE 2025 का सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल किया जारी, 30 पेपरों के लिए गेट परीक्षा 1 फरवरी से, एडमिट कार्ड जनवरी में जारी होंगे

GATE 2025 Schedule: हाल ही में आईआईटी रूड़की द्वारा गेट 2025 परीक्षा का सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी किया गया है. इसके मुताबिक 1 फरवरी को सुबह सुबह 9:30 से CS1, AG और MA का पेपर होगा. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IIT रूड़की ने GATE 2025 का सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल किया जारी, 30 पेपरों के लिए गेट परीक्षा 1 फरवरी से
नई दिल्ली:

GATE 2025 Subject Wise Schedule: आगामी वर्ष में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रूड़की (IIT Roorkee) द्वारा गेट यानी ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है. गेट परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित की जाएगी. आईआईटी रूड़की ने गेट 2025 नोटिफिकेशन और तारीखों की घोषणा कई महीने पहले ही कर दी है. वहीं संस्थान ने आज गेट 2025 सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी किया है. गेट 2025 परीक्षा सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होगी. इसमें 30 पेपर होंगे. यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होगी. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी. पहली पाली में रिपोर्टिंग का समय सुबह 8 बजे होगा, जबकि दूसरी पाली में रिपोर्टिंग का समय दोपहर 1 बजे होगा. 

AIBE 19 आंसर-की, 22 दिसंबर को हुई थी परीक्षा, वकील के तौर पर प्रैक्टिस करने के लिए जरूरी 

गेट 2025 सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल (GATE 2025 SUBJECT-WISE SCHEDULE)

1 फरवरी 2025 को

सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक (पूर्वाह्न सत्र - FN): CS1, AG और MA
दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक (दोपहर सत्र - AN): CS2, NM, MT, TF और IN

2 फरवरी 2025 को 

सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक (पूर्वाह्न सत्र - FN): ME, PE और AR
दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक (दोपहर सत्र - AN): EE

UP Board Model Papers 2025: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए मॉडल पेपर जारी, कक्षा 10वीं, 12वीं के स्टूडेंट करें डाउनलोड

15 फरवरी 2025 को 

सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक (पूर्वाह्न सत्र - FN): CY, AE, DA, ES, PI
दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक (दोपहर सत्र - AN): EC, GE, XH, BM, EY

16 फरवरी 2025 को

सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक (पूर्वाह्न सत्र - FN): CE1, GG, CH, PH, BT
दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक (दोपहर सत्र - AN): CE2, ST, XE, XL, MN

Advertisement

Toughest State Board: क्या आपको पता है भारत में किस स्टेट बोर्ड की परीक्षा सबसे कठिन है, पास करने वाले बच्चों को मानते हैं धुरंधर

गेट 2025 एडमिट कार्ड कब होंगे जारी

गेट परीक्षा 1 फरवरी से आयोजित की जाएगी. ऐसे में आईआईटी रूड़की द्वारा गेट 2025 एडमिट कार्ड जनवरी के अंत तक जारी किया जाएगा. गेट परीक्षा में उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में अपने एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी लाना अनिवार्य है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
UP News: योगी का बड़ा फैसला, क्या-क्या बदलेगा? | Caste Based Rallies | CM Yogi | Khabron Ki Khabar
Topics mentioned in this article