IIT Courses : क्या आप जानते हैं कि अब IIT के दरवाजे उन लोगों के लिए भी खुले हैं जिन्होंने JEE की परीक्षा नहीं दी है. IIT अब सिर्फ इंजीनियरिंग की डिग्री तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि वे डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स और पाइथन जैसे मॉडर्न विषयों में कई ऐसे सर्टिफिकेट और शॉर्ट-टर्म कोर्सेज करा रहे हैं, जिनमें एडमिशन लेना काफी आसान है. आइए जानते हैं उन टॉप कोर्सेज के बारे में, जो आपके करियर को नई उड़ान दे सकते हैं...
यह भी पढ़ें- युवाओं को AI में 'स्मार्ट' बनाएगा ICSSR: अब सोशल साइंस की रिसर्च में दिखेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दम
इंजीनियरिंग मैथमेटिक्स - IIT खड़गपुर
अगर आपका गणित में इंटरेस्ट है और आप अपनी कैलकुलेशन और लॉजिक को मजबूत करना चाहते हैं, तो IIT खड़गपुर का यह कोर्स आपके लिए बेस्ट है. प्रोफेसर जितेंद्र कुमार द्वारा सिखाया जाने वाला यह कोर्स पूरी तरह से 'सेल्फ-पेस्ड' है, यानी आप इसे अपनी सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं. इसमें कैलकुलस, लीनियर अलजेब्रा और वेक्टर स्पेस जैसे जरूरी टॉपिक्स को बहुत आसान तरीके से समझाया गया है.
पाइथन 3.4.3 - IIT बॉम्बे
IIT बॉम्बे 'Swayam' पोर्टल के जरिए यह कोर्स ऑफर कर रहा है. इसमें कुल 24 ट्यूटोरियल हैं जो स्कूल के बच्चों से लेकर ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों तक, सभी के लिए फायदेमंद हैं. इसमें फाइल हैंडलिंग से लेकर ऑब्जेक्ट-ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग तक सब कुछ सिखाया जाता है.
रोबोटिक्स में एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम - IIT दिल्ली
IIT दिल्ली ने अपने 'एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम इन रोबोटिक्स' के तीसरे बैच के लिए एडमिशन शुरू कर दिए हैं. यह 5 महीने का ऑनलाइन कोर्स है, जिसकी क्लासेज वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर चलती हैं. इसकी फीस ₹1,69,000 + टैक्स है. अगर आपके पास ग्रेजुएशन में 50% मार्क्स हैं, तो आप इस कोर्स को कर सकते हैं.
जेनेटिक इंजीनियरिंग और इसके उपयोग - IIT गुवाहाटी
इसमें जींस, जेनेटिक कोड और क्लोनिंग जैसी आधुनिक तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया गया है. यह कोर्स आपको रिसर्च और नई खोजों के लिए तैयार करता है.
थर्मोडायनेमिक्स - IIT मद्रास
IIT मद्रास का यह कोर्स विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो बायो-टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में क्लासिकल थर्मोडायनेमिक्स को समझना चाहते हैं. इसमें एनर्जी ट्रांसफॉर्मेशन और एंट्रॉपी जैसे जटिल विषयों को बहुत ही व्यावहारिक (Practical) ढंग से समझाया गया है.
ये कोर्सेज क्यों हैं खास?
आप अपनी नौकरी या पढ़ाई के साथ-साथ इन्हें ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं. कोर्स खत्म होने के बाद आपको IIT का सर्टिफिकेट भी मिलता है, जिसकी वैल्यू मार्केट में बहुत ज्यादा है.