रिजल्ट के समय अक्सर भारी ट्रैफिक के कारण बोर्ड की वेबसाइट स्लो हो जाती है.
ICSE, ISC Result 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है. इस साल रिजल्ट प्रक्रिया को और भी आसान बनाने के लिए डिजीलॉकर (DigiLocker) ने कमर कस ली है.
डिजीलॉकर पर तुरंत मिलेगा रिजल्ट
हाल ही में डिजीलॉकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी है कि छात्र अपने मोबाइल पर ही "स्मूथ और इंस्टेंट" अनुभव के साथ अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे. डिजीलॉकर एक सरकारी पहल है जहां आपके दस्तावेज पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं. रिजल्ट घोषित होते ही छात्र वेबसाइट के भारी ट्रैफिक से बचते हुए सीधे डिजीलॉकर से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे.
रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले CISCE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर 'ICSE/ISC Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें.
- आप सीधे results.digilocker.gov.in पर जाकर भी अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कर सकते हैं ताकि रिजल्ट आते ही आपको नोटिफिकेशन मिल जाए.
Featured Video Of The Day
केरल में Exit Poll के नतीजों ने चौंका दिया! कांग्रेस ने पलट दिया पासा?