22 minutes ago

CISCE ISC, ICSE Result 2026 LIVE: : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आज क्लास 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. जिन भी छात्रों ने इस साल CISCE बोर्ड की परीक्षा दी है, वो  छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे. इसके अलावा रिजल्ट को डिजीलॉकर (DigiLocker) पर भी जारी किया जाएगा. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने गुरुवार को घोषणा की कि 2026 के ICSE और ISC के नतीजे 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा. दोनों क्लासों के रिजल्ट 30 अप्रैल, 2026 को सुबह 11:00 बजे घोषित किए जाएंगे. बोर्ड ने बताया कि नतीजे जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकेंगे.

CISCE ISC, ICSE Result 2026 Live Updates:

Apr 30, 2026 08:22 (IST)

ISC, ICSE Result 2026: रिजल्ट चेक करने के अन्य विकल्प

DigiLocker: छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं.

SMS: परिणाम घोषित होने पर छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकें.

Apr 30, 2026 07:59 (IST)

Cisce 10th Result LIVE: रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

2.होमपेज पर "JAC Class 12th Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें.

3.अपना रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें.

4.'Submit' बटन पर क्लिक करें.

5.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा; इसे भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर लें.

Apr 30, 2026 07:48 (IST)

ICSE Live Update: इन वेबसाइट्स पर आएगा रिजल्ट

cisce.org

results.cisce.org

Apr 30, 2026 07:45 (IST)

CISCE 12th Result LIVE: पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट

CISCE 12th Result LIVE: पिछले साल कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 99.34% रहा था. वहीं जो छात्रों को Re-evaluation का मौका भी मिला था.

Advertisement
Apr 30, 2026 07:33 (IST)

ICSE Result LIVE: लाखों छात्रों का इंतजार आज होगा खत्म

10वीं (ICSE) की परीक्षा 17 फरवरी से 30 मार्च तक हुई थी. जबकि कक्षा 12वीं (ISC) की परीक्षा 12 फरवरी से 6 अप्रैल, 2026 तक चली थी. करीब 2.6 लाख छात्र कक्षा 10वीं और करीब 1.5 लाख छात्र कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे.

Featured Video Of The Day
Exit Poll With Rahul Kanwal: Assam में BJP की हैट्रिक के आसार, एग्जिट पोल दिखा रहे हिमंता की आंधी
Topics mentioned in this article