ट्रेनिंग में मुलाकात और फिर शादी का प्रपोजल, शादी के बंधन में बंधे IAS कृतिका-अंकुर की लव स्टोरी

अंकुर त्रिपाठी ने साल 2022 में UPSC एग्जाम किया था, जिसके साथ ही वो IPS बन गए थे. अंकुर ने साल 2024 में फिर से UPSC एग्जाम दिया और 50वीं रैंक हासिल कर IAS बनने का सपना पूरा कर लिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इन दोनों की सगाई 30 नवंबर, 2025 को लखनऊ में हुई थी.

IAS कृतिका मिश्रा और IAS अंकुर त्रिपाठी शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों अधिकारियों की सबसे पहले मुलाकात ट्रेनिंग के दौरान हुई थी. यहां से दोनों के बीच दोस्ती हुई जो अब शादी में बदल गई है. IAS अंकुर ने  कृतिका को शादी के लिए प्रपोजल किया था. जिसके बाद दोनों IAS अधिकारी ने पिछले साल ही सगाई की थी. वहीं अब ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों की शादी धूमधाम से कानपुर में शादी हुई है. शादी के जोड़े में IAS कृतिका मिश्रा बेहद ही सुंदर लग रही हैं. इनकी शादी में कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय भी पहुंची थी. इन दोनों की सगाई 30 नवंबर, 2025 को लखनऊ में हुई थी. 

कौन हैं कृतिका मिश्रा

कृतिका मिश्रा बिहार कैडर की IAS हैं, जिन्होंने हिंदी भाषा में 2023 में UPPSC एग्जाम दिया था और ऑल इंडिया 66वीं रैंक हासिल की थी. हाल ही में कृतिका मिश्रा को गोगरी से स्थानांतरित कर पटना सदर का अनुमंडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. कानपुर की रहने वाली कृतिका मिश्रा उन लाखों युवकों के लिए उदाहरण है, जो हिंदी भाषा में UPPSC एग्जाम देना चाहते हैं.

कौन है IAS अंकुर त्रिपाठी

IAS अंकुर त्रिपाठी अमेठी के जगदीशपुर के रहने वाले हैं. अंकुर त्रिपाठी के पिता सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी किसान हैं. अंकुर की शुरुआती पढ़ाई डीएवी कॉलेज, कुमारगंज अयोध्या से हुई है. 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाग अंकुर ने गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया. फिर दिल्ली से सिविल सेवा की तैयारी करने के लिए आ गए. 

अंकुर त्रिपाठी ने साल 2022 में UPSC एग्जाम किया था, जिसके साथ ही वो IPS बन गए थे. अंकुर ने साल 2024 में फिर से UPSC एग्जाम दिया और 50वीं रैंक हासिल कर IAS बनने का सपना पूरा कर लिया.

Featured Video Of The Day
Ayodhya Ram Mandir Prasad Controversy: अयोध्या में प्रसाद लड्डू पर क्यों छिड़ा है विवाद? | UP News