IAS अतहर आमिर खान पर डॉ. महरीन ने लुटाया प्यार, UPSC के सेकंड टॉपर अब कहां पोस्टेड?

IAS अतहर आमिर खान और डॉ. महरीन काजी ने अपनी शादी की चौथी सालगिरह मनाई. महरीन की भावुक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रही है. जानिए UPSC 2015 के सेकंड टॉपर अतहर आमिर खान की मौजूदा पोस्टिंग, पारिवारिक जीवन और करियर की अहम बातें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ias athar aamir khan mehreen qazi 4th wedding anniversary budgam dm upsc topper story
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • IAS अतहर आमिर खान अपनी चौथी शादी की सालगिरह मना रहे हैं. पत्‍नी महरीन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की.
  • महरीन ने अपनी शादी, बच्चों और इस खास दिन से जुड़ी पंद्रह तस्वीरें साझा करते हुए एक भावुक संदेश लिखा है.
  • अतहर आमिर खान वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में डीएम और जिला विकास आयुक्त के पद पर तैनात हैं.

IAS अतहर आमिर खान अपनी शादी की चौथी सालगिरह मना रहे हैं. मैरिज एनिवर्सरी पर उनकी पत्नी डॉ. महरीन काजी ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत पोस्ट लिखकर उन पर खूब प्यार लुटाया है. महरीन ने अपनी शादी, दो बच्चों और इस यादगार दिन से जुड़ी 15 तस्वीरें शेयर की हैं. साथ ही उन्होंने अपने पति आईएएस अतहर आमिर खान के लिए प्यारा-सा संदेश भी लिखा है. डॉ. महरीन काजी ने मैरिज एनिवर्सरी पर लिखा, "न जाने कैसे, इन चार खूबसूरत सालों में हम दो प्यार करने वाले लोगों से अपनी एक छोटी-सी दुनिया बनाने तक पहुंच गए. एक ऐसी दुनिया, जो छोटे हाथों, नींद भरी बाहों, कभी न खत्म होने वाली हंसी, खूबसूरत उथल-पुथल और ढेर सारे प्यार से भरी हुई है.

तुम सिर्फ मेरे पति नहीं हो, तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त हो, मेरी सुरक्षित जगह हो, मेरा हमेशा का घर हो और हमारे बच्चों के लिए सबसे अच्छे पिता हो. हमें चौथी एनिवर्सरी मुबारक हो, मेरे प्यार. हमेशा तुम्हारे लिए, हमारे लिए और इस खूबसूरत छोटे परिवार के लिए, जिसे हमने मिलकर बनाया है, शुक्रगुजार रहूंगी. तुम्हारे और मेरे से हम चारों के लिए, मेरा सबसे पसंदीदा सफर हमेशा हमारा ही रहेगा." 

अतहर आमिर खान ने भी दिया प्यार भरा जवाब

अतहर आमिर खान ने पत्नी महरीन काजी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "हैप्पी एनिवर्सरी पार्टनर. हमेशा इतने अच्छे, इतने दयालु और हमेशा हमारा ख्याल रखने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. जिंदगी भर आशीर्वाद और खुशियों के लिए चीयर्स." महरीन की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसे अब तक 25 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.

अतहर आमिर खान वर्तमान में बडगाम के डीएम 

अतहर आमिर खान भारतीय प्रशासनिक सेवा के चर्चित आईएएस अधिकारियों में गिने जाते हैं. वर्तमान में वह जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और जिला विकास आयुक्त के पद पर तैनात हैं. आईआईटी मंडी से पढ़ाई करने वाले अतहर आमिर खान ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2015 में अखिल भारतीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया था. पहले स्थान पर टीना डाबी रही थीं. दोनों को राजस्थान कैडर आवंटित हुआ था. अतहर और टीना ने साल 2018 में शादी की थी, लेकिन वर्ष 2020 में दोनों अलग हो गए थे. 

Advertisement

IAS टीना डाबी से अलग होने के बाद की दूसरी शादी

टीना डाबी से अलग होने के बाद अतहर आमिर खान ने राजस्थान कैडर छोड़ दिया और जम्मू-कश्मीर आ गए. उन्होंने 1 अक्टूबर 2022 को डॉ. महरीन काजी से दूसरी शादी की थी. अतहर और महरीन दोनों ही जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं.महरीन पेशे से एक योग्य डॉक्टर हैं. इसके अलावा वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल के रूप में भी पहचान रखती हैं. शादी के बाद से यह कपल लगातार चर्चा में बना हुआ है. इनके दो बच्चे हैं. दूसरे बेटे रियान का जन्म इसी वर्ष 8 मई को हुआ था, जबकि पहले बेटे का जन्म 20 जून 2024 को हुआ था. अब यह दंपति अपनी शादी की चौथी सालगिरह को लेकर सुर्खियों में है.

यह भी पढ़ें-  
जब LBSNAA में द‍िल दे बैठे IAS नितिन कुमार सिंह-साह‍िला हीर! कभी एक साथ रहे DM  

Advertisement

IAS अनु कुमारी ने छोड़ा तिरुवनंतपुरम DM पद, विदाई पर भावुक हुईं हर‍ियाणा की UPSC टॉपर बेटी 


 

Featured Video Of The Day
'4-5 मिनट के बाद...' कैप्टन स्मित ने नेतन्याहू के सामने उगला ये बड़ा राज!
Topics mentioned in this article
Success Story
IAS
UPSC
Athar Amir Khan