IIT JEE की परीक्षा, देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. इस परीक्षा में कक्षा 11 व कक्षा 12 का PCM यानी फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स का सिलेबस आता है. JEE परीक्षा की तैयारी अगर कक्षा 11 से शुरू कर दी जाए तो छात्र को सफलता मिलने के चांस बढ़ जाते हैं. उन्हें समय अधिक मिलता है, जिससे वे बिना ज्यादा दबाव के अच्छी तैयारी कर पाते हैं और सफलता की संभावना बढ़ जाती है.
कक्षा 11 से ही IIT JEE की तैयारी कैसे शुरू करें
मजबूत नींव
Physics, Chemistry और Maths के जो कॉन्सेप्ट 11वीं में पढ़ाए जाते हैं, वही आगे 12वीं और JEE में गहराई से आते हैं. इसलिए तैयारी का पहला चरण यही होना चाहिए कि सभी तरह के कॉन्सेप्ट अच्छे से तैयार हो जाएं.
छोड़िए पुराने तरीके, पढ़ाई के लिए यूज करें 'SQ3R' मैथड, नंबर 100 में से 100
ज्यादा समय पढ़ाई करें
11वीं की शुरुआत से ही छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा समय फोकस करना चाहिए. इससे उन्हें थोड़ा ज्यादा पढ़ने की आदत पड़ जाती है. तैयारी के लिए पूरे 2 साल का समय मिल जाता है.
प्रैक्टिस शुरू करें
ये ना सोचें कि कॉन्सेप्ट आज पढ़ लिया और प्रैक्टिस बाद में कर लेंगे. JEE में रटने से काम नहीं बनता, बल्कि इस पेपर के लिए खूब पैक्टिस करना मायने रखता है.
परीक्षा पैटर्न को समझें
पिछले साल के प्रश्न पत्र देखकर परीक्षा का पैटर्न समझने का प्रयास करें. फिर उसी के अनुसार रणनीति बनाकर पढ़ाई शुरू करें. इससे आपका समय खराब नहीं होगा.
पढ़ाई के समय किसी टॉपिक या फॉमूर्ला को याद करने के तरीके, छोड़ देंगे रट्टा मारना