MP Board Result 2026: बिना इंटरनेट ऐसे देखें 10वीं-12वीं का रिजल्ट, बस एक SMS और मार्कशीट आपके हाथ में!

MPBSE 10th-12th Result 2026 : एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट बिना इंटरनेट SMS से कैसे देखें? जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका और वो खास नंबर जिस पर मैसेज भेजकर आप अपना स्कोरकार्ड पा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अगर आपके पास छोटा फोन है या इंटरनेट काम नहीं कर रहा, तो यहां बताए जा रहे स्टेप्स को फॉलो करके एक क्लिक में अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

MPBSE Result via SMS: मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) आज सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करने जा रहा है. अक्सर देखा जाता है कि रिजल्ट घोषित होते ही आधिकारिक वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक की वजह से सर्वर डाउन हो जाता है. ऐसे में कई बार छात्र घंटों परेशान रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना इंटरनेट और बिना स्मार्टफोन के भी आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं? जी हां, एमपी बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए SMS सेवा की सुविधा दी है. आइए जानते हैं इसका स्टेप-बाय-स्टेप तरीका.

MPBSE 10th-12th Result 2026 : SMS से रिजल्ट देखने का आसान तरीका

यदि आपके पास छोटा फोन है या इंटरनेट काम नहीं कर रहा, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:

कक्षा 10वीं के लिए

अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स (Inbox) में जाएं.

टाइप करें

MPBSE10 (स्पेस) अपना ROLL NUMBER दर्ज करें.

उदाहरण के लिए- MPBSE10 12345678

अब इस मैसेज को 56263 पर भेज दें.

कक्षा 12वीं के लिए

मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें: MPBSE12 (स्पेस) अपना ROLL NUMBER दर्ज करें.

उदाहरण के लिए: MPBSE12 12345678

इस मैसेज को भी 56263 पर भेज दें.

मैसेज भेजने के कुछ ही सेकंड बाद आपके मोबाइल पर एक SMS आएगा, जिसमें आपके विषयवार नंबर और कुल परिणाम (Pass/Fail) की जानकारी होगी.

यह भी पढ़ें- MP Board Result 2026 : Digilocker पर कैसे चेक करें एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026, जानिए यहां

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: दुनिया का तेल निकालेगा अमेरिका? | Donald Trump | War News | Kachehri | NDTV India