UPSC में कैसे चुने जाते हैं टॉपर, एग्जाम के अलावा किस चीज के नंबर होते हैं जरूरी

यूपीएससी एग्जाम 2025 का रिजल्ट आ चुका है. अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है. टॉप-10 में 7 लड़के और 3 लड़कियां हैं. इस एग्जाम में टॉपर बनने के लिए सिर्फ एग्जाम के अच्छे अंक ही नहीं, बल्कि कुछ अन्य चीजों में बेहतर परफॉर्म करना जरूरी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
एग्जाम तीन चरणों में आयोजित होता है, प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू. कुल एग्जाम 2025 मार्क्स के होते हैं.

How to Top UPSC CSE: यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट 6 मार्च को जारी कर दिया गया है. राजस्थान के रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है. टॉप-10 में तीन लड़कियां भी शामिल हैं. कुल 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए चुने गए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूपीएससी में टॉपर कैसे चुने जाते हैं, एग्जाम के अलावा किस चीज के नंबर जरूरी होते हैं. आइए जानते हैं..

UPSC CSE का स्ट्रक्चर और मार्क्स 

यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम तीन चरणों में आयोजित होता है, प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू. कुल एग्जाम 2025 मार्क्स के होते हैं. प्रीलिम्स में जनरल स्टडीज पेपर-1 और CSAT शामिल होते हैं, लेकिन ये सिर्फ क्वालिफाइंग पेपर्स हैं. टॉपर रैंक पाने के लिए मेंस और इंटरव्यू में परफॉर्मेंस अहम होता है. मेंस में कुल 1750 मार्क्स होते हैं, जिसमें निबंध, जनरल स्टडीज और ऑप्शनल पेपर्स शामिल हैं. इंटरव्यू के लिए 275 मार्क्स तय हैं, जो फाइनल रैंक में जुड़ते हैं.

UPSC टॉपर बनने के लिए कितने नंबर चाहिए

हाल के सालों के टॉपर मार्क्स बताते हैं कि टॉप रैंक पाने के लिए कुल स्कोर आमतौर पर 1040 से 1120 मार्क्स के बीच होता है. 2024 में शक्ति दुबे ने कुल 1043 मार्क्स हासिल किए, जिसमें 843 मेंस और 200 इंटरव्यू के थे. 2023 में आदित्य श्रीवास्तव ने 1099 मार्क्स और 2022 में इशिता किशोर ने 1094 मार्क्स हासिल किए. 

इंटरव्यू का रोल कितना होता है

इंटरव्यू या पर्सनलासिटी टेस्ट सिर्फ 275 मार्क्स का होता है, लेकिन ये उम्मीदवार के कुल अंक को बढ़ा या घटा सकता है. कई बार ऐसा देखा गया है कि इंटरव्यू में अच्छा परफॉर्म करने वाला उम्मीदवार मेंस में करीब-करीब समान नंबर वाले अन्य उम्मीदवारों से ज्यादा रैंक करता है. इसलिए सिर्फ मेंस में अच्छा स्कोर करना ही काफी नहीं है, इंटरव्यू की तैयारी भी उतनी ही जरूरी है. मतलब टॉपर बनने के लिए मेंस और इंटरव्यू दोनों में जरबदस्त परफॉर्म करना पड़ता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरानी औरतों ने बांधा कफन...उठाई बंदूक? | Trump | Iran | Khamenei | US | America