UPSC Result: चलने में होती थी दिक्कत, मां गोद में ले जाती थी स्कूल, नीतीश ने दिव्यांगता को हराकर क्रैक किया UPSC

नीतीश कुमार ने बताया कि, यह मेरा यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का 5वां प्रयास था. इस बार मुझे सफलता मिल ही गई. लगातार कोशिश करता रहा , ये उसी का फल है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नीतीश कुमार को चलने में दिक्कत होती थी. ऐसे में उनकी मां उन्हें गोद में लेकर स्कूल छोड़ने जाया करती थी. 

UPSC Result: दिव्यांग युवा नीतीश कुमार ने अपनी मेहनत के दम पर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है. शारीरिक रूप से चलने-फिरने में असमर्थ होने के बावजूद नीतीश कुमार ने अपने हौसलों को कम नहीं होने दिया. दिन रात मेहनत की और इसका परिणाम निकला कि नीतीश ने पांचवें प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को पास कर दिखाया. हरियाण के खटोटी कला के रहने वाले दिव्यांग युवा नीतीश कुमार के परिवार ने उसका साथ हर कदम पर दिया.

नीतीश के परिवार वालों को पता था कि उनका बेटा पढ़ाई में होशियार है. ऐसे में परिवार वालों ने बेटे के सपनों को उड़ान दी. जब नीतीश कुमार ने अपने घरवालों को बताया कि वो यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देना चाहता है, तो परिवार ने इस फैसले में उसका साथ दिया. अपनी सफलता पर बात करते हुए नीतीश कुमार ने बताया कि, यह मेरा यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का 5वां प्रयास था. इस बार मुझे सफलता मिल ही गई. लगातार कोशिश करता रहा , ये उसी का फल है. नीतीश कुमार की इस उपलब्धि से न केवल उनके घर बल्कि गांव के लोग भी गर्व महसूस कर रहे हैं.

हर कदम पर मिला परिवार का साथ

नीतीश कुमार को चलने में दिक्कत होती थी. ऐसे में उनकी मां उन्हें गोद में लेकर स्कूल छोड़ने जाया करती थी. नीतीश ने बताया कि उनकी इस सफलता का पूरा श्रेय परिवार को जाता है. मां ने हर कदम पर साथ दिया है.  शारीरिक रूप से असक्षम होने के बावजूद मेरे को पढ़ाई से दूर नहीं रखा गया. नीतीश कुमार की ये कहानी साबित करती है कि अगर इंसान के इरादे मजबूत हो और उसके पास परिवार का साथ गो तो वो किसी भी चुनौती का सामना कर सकता है. निरंतर प्रयास ही जीत का मंत्र है.

Featured Video Of The Day
Bengal, Assam समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान आज, EC की 4 बजे Press Conference | BREAKING