- हरिद्वार जिला प्रशासन ने गर्मी और हीटवेव के मद्देनजर 27 अप्रैल से 26 मई तक स्कूलों के समय में बदलाव किया है
- कक्षा पांच तक सुबह साढ़े सात से दोपहर बारह बजे तक स्कूल चलेंगे
- स्कूलों में नियमित वॉटर बेल, स्वच्छ पेयजल, वेंटिलेशन और ORS पैकेट की उपलब्धता अनिवार्य कर दी गई है
Haridwar School News: उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी और हीटवेव की चेतावनी को देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन ने स्कूलों के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है. जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, 27 अप्रैल से 26 मई 2026 तक जिले के सभी प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के स्कूल बदले हुए समय पर संचालित होंगे.
haridwar school timings: हरिद्वार के स्कूलों का नया टाइम टेबल
कक्षा 5 तक: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक.
कक्षा 6 से 12 तक: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक.
कक्षाओं में वेंटिलेशन और ORS की उपलब्धता
समय में बदलाव के अलावा प्रशासन ने 'वॉटर बेल' की व्यवस्था लागू की है, जिससे छात्र नियमित अंतराल पर पानी पी सकें. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कक्षाओं में वेंटिलेशन और ORS की उपलब्धता अनिवार्य है.
खेल-कूद गतिविधि नहीं हो
साथ ही, तेज धूप में छात्रों से किसी भी तरह की खेल-कूद गतिविधि नहीं कराई जाएगी. यह आदेश जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा. आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड जाने वाले सावधान! अभी तप रहे पहाड़, कब होगी बारिश-बर्फबारी? जानें IMD अलर्ट
haridwar school timings
स्कूलों के लिए अनिवार्य 6 सूत्रीय गाइडलाइंस
आदेश की कॉपी के अनुसार, प्रशासन ने निम्नलिखित कड़े निर्देश जारी किए हैं.
- वॉटर बेल (Water Bell): प्रत्येक विद्यालय में नियमित अंतराल पर 'वॉटर बेल' बजाई जाएगी ताकि छात्र अनिवार्य रूप से पानी पिएं और डिहाइड्रेशन से बच सकें.
- स्वच्छ पेयजल: सभी स्कूलों में छात्रों के लिए साफ और सुरक्षित पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी.
- स्वास्थ्य सुरक्षा: कक्षाओं में पर्याप्त वेंटिलेशन (हवा की आवाजाही), ORS के पैकेट और आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध रखनी होंगी.
- जागरूकता: छात्रों को हीट वेव (लू) से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी.
- आउटडोर एक्टिविटी पर रोक: तेज धूप के दौरान छात्रों से खेल-कूद या अन्य बाहरी गतिविधियां नहीं कराई जाएंगी.
- समूह में रवानगी: छुट्टी के बाद छात्रों को समूह में घर भेजा जाएगा ताकि आपात स्थिति में एक-दूसरे को सहयोग मिल सके.
Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड का मौसम कैसा है?
इन दिनों उत्तराखंड में गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं.पहाड़ तप रहे हैं और लू का भी प्रकोप है. प्रदेश में तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है. 39 डिग्री तापमान के साथ हरिद्वार सबसे गर्म जिला बना हुआ है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सी.एस. तोमर के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आगामी सात दिन में गर्मी का असर कम हो सकता है. हालांकि मैदानी इलाके हरिद्वार में भीषण का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है. इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 26 अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है.
यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे सफेद धुएं के गुबार से थर्राया, नाइट्रोजन टैंकर फटने से मची चीख-पुकार!