Goa Board Class 10 Result 2026: गोवा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GBSHSE) आज, 26 अप्रैल को शाम 5 बजे कक्षा 10 का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे और डाउनलोड कर सकेंगे. गोवा बोर्ड के "मंथन" कॉन्फ्रेंस हॉल से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट को जारी किया जाएगा. रिजल्ट जारी होते ही, गोवा बोर्ड की आधिकारिक साइट पर लिंक एक्टिव हो जाएगा. इस लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट छात्र देख सकेंगे. इस साल, कक्षा 10वीं की परीक्षाओं में कुल 30 हजार छात्रों ने पंजीकरण करवाया था. बता दें कि गोवा बोर्ड की कक्षा 10वीं का एग्जाम 13 मार्च से 9 अप्रैल, 2026 तक आयोजित किया गया था.
Goa SSC 2026 का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
- Goa SSC 2026 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट - gbshse.in पर जारी किया जाएगा.
- होमपेज पर, "Results" का लिंक होगा. इस लिंक पर क्लिक करना होगा.
- एक नया पेज खुलेगा, पेज में "Examination Results" चुनें. इसके बाद, "SSC Results" पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर डाकर अपना रिजल्ट चेक कर लें.
SMS के ज़रिए अपना गोवा कक्षा 10 का रिज़ल्ट देखें
छात्र अपना रिजल्ट SMS के जरिए भी देख सकते हैं. SMS के जरिए रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने मोबाइल फोन पर GOA10 SEAT NUMBER लिखना होगा और इसे 56263 / 58888 / 5676750 / 54242 पर भेजें दें, या टाइप करें: GB10 SEAT NUMBER और इसे 54242 पर भेजें.
गोवा SSC 2026 स्कोरकार्ड स्कूल से ही हासिल किए जाएंगे, जो कि एग्जाम के नतीजे आने के 20 दिनों बाद स्कूल जाकर लिए जा सकते हैं. स्कोरकार्ड में छात्र का नाम और रोल नंबर, स्कूल का नाम और कोड, कुल अंक और ग्रेड/प्रतिशत जैसी जानकारी होगी.